SRH की जीत पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- एक गलत फैसले की वजह से…..
अगर किसी को ओवर डालना चाहिए था तो वह या तो संदीप शर्मा होते या ओबेड मैकॉय।
अद्यतन - मई 8, 2023 4:41 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से मात दी। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 214 रन बनाए। इस टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर और संजू सैमसन ने बहुत अच्छी पारी खेली।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर इस मैच को बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिया। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी पारी अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने खेली। वहीं SRH की इस जीत पर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कुलदीप यादव से गेंदबाजी कराने का फैसला महंगा साबित हुआ- आकाश चोपड़ा
बता दें जिओसिनेमा पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया और कहा कि 19 वें ओवर में कुलदीप यादव से गेंदबाजी कराने का फैसला महंगा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि, हमलोग चर्चा कर रहे थे कि कैसे एक फैसला जीत और हार के बीच के अंतर को तय कर सकता है। किसने 19 वां ओवर डाला? अगर किसी को ओवर डालना चाहिए था तो वह या तो संदीप शर्मा होते या ओबेद मैकॉय।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, कुलदीप यादव ने डाला। मैं यह नहीं कह सकता कि वह बेहतर नहीं है। लेकिन सच तो यह है कि उन्हें यह ओवर नहीं डालना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने संदीप शर्मा के नो बॉल पर भी बात करते हुए कहा कि, यह बस मार्जिन का खेल है। अगर आप उस मार्जिन से आगे कदम बढ़ाते हैं तो फिर आप हार सकते हैं।
वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने कहा कि, इस आईपीएल में हो क्या रहा है मुझे वास्तव में यकीन नहीं हो रहा है। यह बहुत अच्छा फिनिश रहा। यह क्रिकेट का अविश्वसनीय वीकेंड रहा और यह मुकाबला काफी शानदार रहा। मुझे लगा उस गेंद पर कोई मौका नहीं था।