PBKS vs GT: 'स्पिन किंग विद बाॅलिवुड क्वीन' प्रीती जिंटा से मिले राशिद खान तो फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs GT: ‘स्पिन किंग विद बाॅलिवुड क्वीन’ प्रीती जिंटा से मिले राशिद खान तो फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन 

गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया है।

Preity Zinta and Rashid Khan (Image Credit- Twitter)
Preity Zinta and Rashid Khan (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, PBKS vs GT: आईपीएल 2023 का 18वां मैच कल 13 अप्रैल गुरूवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोहाली स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में गुजरात ने पंजाब को रोमांचक तरीके से 6 विकेट से हरा दिया है।

तो वहीं मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटस के उपकप्तान राशिद बाॅलिवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा से मिले हैं। साथ ही राशिद ने प्रीति के साथ एक फोटो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है।

दूसरी ओर राशिद खान की इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहा है। गौरतलब है कि प्रीति जिंटा और उनके पति नीस वाडिया की मालिकाना हिस्सेदारी पंजाब किंग्स की टीम में है।

गौरतलब है कि अक्सर प्रीति जिंटा पंजाब टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचती है, तो वहीं उनकी दिलकश अदाओं की फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती है।

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मैच का हाल:

बता दें कि मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए है। तो वहीं मैच में पंजाब की शुरुआत सही नहीं रही, प्रभसिमन सिंह (0) और शिखर धवन (8) रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौटे, लेकिन टीम की ओर से सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी मैथ्यू शाॅर्ट ने खेली तो जितेश शर्मा ने 25 रनों को योगदान दिया।

इसके अलावा भानुका राजपक्षे 20, सैम करन 22 और शाहरुख खान ने 22 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर आपको गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो मोहित शर्मा के दो विकेट लेने के अलावा मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, अल्जारी जोसेफ व राशिद खान को 1-1 विकेट मिले।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स से मिले 154 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने शानदार 67 रनों का पारी खेली तो रिद्धिमान साहा ने 30 और साई सुदर्शन ने 19 रनों का योगदान दिया।

देंखे राशिद खान और प्रीति जिंटा के फोटो पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

 

https://twitter.com/Swaroop_RJ08/status/1646843654756249602?s=20

 

close whatsapp