इन तीन बड़े कारणों के चलते अब महेंद्र सिंह धोनी को IPL से ले ही लेना चाहिए संन्यास!
आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइंटस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 21, 2023 5:37 अपराह्न

आईपीएल का 16वां सीजन जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से सिर्फ चार ही मुकाबले जीत पाई थी। इस सीजन टीम धमाकेदार वापसी कर पांचवी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होने वाला है। जिसके बाद वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन धोनी के साथी खिलाड़ियों का कहना है कि धोनी अभी कुछ सीजन और आईपीएल खेलने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको तीन कारण बताएंगे जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी को इस आईपीएल सीजन के बाद संन्यास ले ही लेना चाहिए।
1. चेपॉक में खेल पाएंगे अपना आखिरी मैच

आईपीएल के पिछले तीन सीजन कोरोना के बंदिशों के चलते खेले गए हैं। लेकिन इस बार आईपीएल होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानि की लीग की हर टीमें अपने होम ग्राउंड से बाहर मैच खेलती हुए नजर आएगी। धोनी ने पिछले सीजन आखिरी मैच के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेपॉक में ही खेलेंगे।
और फैंस को उन्हें विदाई देने का पूरा मौका मिलेगा। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक में खेलते हुए नजर आएगी। इसलिए धोनी अपने फैंस को इस सीजन शानदार विदाई का मौका देते हुए नजर आ सकते हैं।