WTC 2023 Final: अश्विन-स्पेशल कैरम बॉल अपने शस्त्रागार में शामिल करना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टॉड मर्फी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023 Final: अश्विन-स्पेशल कैरम बॉल अपने शस्त्रागार में शामिल करना चाहते हैं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टॉड मर्फी

क्या टॉड मर्फी को भारत के खिलाफ WTC 2023 फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा?

Todd Murphy and R Ashwin. (Image Source: Getty Images)
Todd Murphy and R Ashwin. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी ने आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 फाइनल और एशेज 2023 से पहले कहा कि वह भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की कैरम बॉल को अपने शस्त्रागार में शामिल करना चाहते हैं।

आपको बता दें, 22-वर्षीय स्पिनर ने इस साल की शुरुआत में भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान 25.51 की औसत से 14 विकेट लिए थे। मर्फी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत के अपने पहले दौरे के दौरान रविचंद्रन अश्विन की तकनीक पर करीब से पढ़ने का मौका मिला था, और अब वो इसे आगामी WTC 2023 फाइनल और एशेज 2023 में उपयोग करना चाहते हैं। मर्फी ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी की क्लिप देखी और यह कला सीखने की कोशिश की।

मैं अभी भी कैरम बॉल पर काम कर रहा हूं: टॉड मर्फी

टॉड मर्फी ने cricket.com.au के हवाले से कहा: “मैं अभी भी कैरम बॉल पर काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे रवि अश्विन की तरह इसे निष्पादित करने में अभी समय लगेगा। यह एक तरह से सरल है, तो वहीं बहुत कठिन भी है। मुझे लगता है कि अगर आपने कॉन्फिडेंस है कि आप कैरम बॉल को अच्छी तरह से निष्पादित कर सकते हैं, तो ये संभव है। मुझे एक दिन कैरम बॉल को अपने अपने शस्त्रागार में शामिल करके बहुत खुशी मिलेगी।

यदि आपके पास एक डिलीवरी है जो विपरीत दिशा में जाती है, तो यह बल्लेबाजों के लिए अलग तरह की चुनौती पेश करती है। मैं सच में उस तरह की चीजों और अश्विन के हाथ और कलाई की स्थिति को करीब से बहुत दिलचस्पी से देखता हूं, बस यह देखने के लिए कि प्रत्येक गेंद कैसे बाहर आ रही थी और क्या हर गेंद अलग तरह से व्यवहार कर रही थी।”

आपको बता दें, टॉड मर्फी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं, जो 7 जून से 11 जून तक द ओवल में WTC 2023 फाइनल में भारत से भिड़ेगी और फिर 16 जून से एशेज 2023 सीरीज में इंग्लैंड का सामना करेगी।

close whatsapp