इन 3 मौकों पर भारतीय कप्तान कर चुके हैं अजीब बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 3 मौकों पर भारतीय कप्तान कर चुके हैं अजीब बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी

तो ये हैं वो तीन मौंके 

3. महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्ड कप 2011 में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आना

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। तो वहीं इस फाइनल मैच को जिताने में धोनी ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए और एक मजबूत टारगेट भारत के सामने जीत के लिए रखा। तो वहीं जब इस टारगेट का पीछा करने भारतीय टीम उतरी तो दूसरी ही गेंद पर सहवाग आउट हो गए। इसके बाद सचिन तेंदुलकर भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद गंभीर और कोहली ने 83 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को इस मुश्किल से निकाला, तो वहीं जैसे विराट कोहली का विकेट दिलशान ने लिया, तो लग रहा था कि युवराज सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अक्सर नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करने वाले एमएस धोनी 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और गंभीर के 97 व धोनी के 91* रनों की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वर्ल्ड कप को 6 विकेट से अपने नाम किया।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp