पाकिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर द्वारा वनडे प्रारूप में पांच बड़ी पारियां - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर द्वारा वनडे प्रारूप में पांच बड़ी पारियां

इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।

3- ब्रैंडन मैकुलम

CHITTAGONG, BANGLADESH – MARCH 29: Brendon McCullum of New Zealand batting during the New Zealand v Netherlands match at the ICC World Twenty20 Bangladesh 2014 played at Zahur Ahmed Chowdhury Stadium on March 29, 2014 in Chittagong, Bangladesh. (Photo by Graham Crouch-IDI/IDI via Getty Images)

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम ने अबू धाबी में 131 रनों की तूफानी पारी खेली थी और कई लोगों का दिल जीता था। वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। पहले मैच में न्यूज़ीलैंड को करारी शिकस्त मिली थी इसीलिए ब्रैंडन मैकुलम ने अगले मैच में बड़ी पारी खेलने का सोचा।

न्यूजीलैंड के लिए वो मैच जीतना बेहद जरूरी था। पहला विकेट जल्द गिरने के बावजूद ब्रेंडन मैकुलम ने मार्टिन गुप्टिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 126 रनों की शानदार साझेदारी की। हालांकि इसके बाद दो विकेट जल्द गिर गए।

हालांकि ब्रैंडन मैकुलम ने एक छोर को संभाला और उन्होंने बाद में उस समय के टीम के कप्तान डेनियल वेटोरी के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर न्यूज़ीलैंड को 303 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp