पाकिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर द्वारा वनडे प्रारूप में पांच बड़ी पारियां
इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।
अद्यतन - अगस्त 26, 2023 2:35 अपराह्न
2- महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई जबरदस्त पारियां खेली है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने उसे समय अपना पांचवा मैच और अपने घर में दूसरा मैच खेला था। उससे पहले उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि उस मुकाबले में उस समय के भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने उनसे ऊपर बल्लेबाजी करने को कहा।
इस पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पाकिस्तान के खिलाफ उसे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर जल्दी आउट हो गए थे जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सहवाग के साथ 96 रनों की शानदार साझेदारी की। उन्होंने नंबर तीन पर काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी की।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना शतक मात्र 88 गेंदों पर पूरा किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 123 गेंदों में 15 चौके और चार छक्के जड़े। भारत ने उसे मुकाबले में 58 रनों से जीत दर्ज की।