पाकिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर द्वारा वनडे प्रारूप में पांच बड़ी पारियां
इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है।
अद्यतन - अगस्त 26, 2023 2:35 अपराह्न
1- रहमानुल्लाह गुरबाज

24 अगस्त को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 1 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 151 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से 151 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे।
उनकी इस पारी की वजह से अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 300 रन बनाए थे। हालांकि पाकिस्तान ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और एक विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
रहमानुल्लाह गुरबाज की इस पारी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की। रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान की ओर से पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में शतक जड़ा हो। इससे पहले 2018 में हशमतुल्लाह शहीदी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी।