IPL 2024: ट्रिस्टन स्टब्स द्वारा 1 ही ओवर में 2 विकेट लेना GT के खिलाफ मैच का बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ट्रिस्टन स्टब्स द्वारा 1 ही ओवर में 2 विकेट लेना GT के खिलाफ मैच का बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा 

दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की है।

Gujarat Titans vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
Gujarat Titans vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स ने आज 17 अप्रैल को जारी आईपीएल के 32वें मैच में गुजरात टाइंटस को उन्हीं के घर पर करारी शिकस्त दी है। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली ने कमाल की गेंदबाजी के दम पर, गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से आसान जीत हासिल की है।

दिल्ली की गुजरात के खिलाफ जीत में टीम की गेंदबाजी का अहम योगदान रहा। तो वहीं जब टाॅस हारकर गुजरात पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो ट्रिस्टन स्टब्स द्वारा फेंके गए पारी के 8वें ओवर में, मैच की नाजुक स्थिति में दो विकेट खोना, मैच का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

पारवरप्ले में 4 विकेट खोने के बाद गुजरात के खिलाफ कप्तान पंत ने टीम के पार्ट टाइम स्पिनर स्टब्स को गेंद सौंपी, और पंत की यह रणनीति टीम के लिए कारगर साबित रही। बता दें कि इस ओवर से पहले ही गुजरात ने इम्पैक्ट नियम का इस्तेमाल करते हुए शाहरुख खान को टीम में शामिल किया था। लेकिन इस ओवर में स्टब्स ने तीसरी गेंद पर अभिनव मनोहर (8) को पंत के हाथों स्टंप आउट करवाया, जो क्रीज पर नजरें जमा चुके थे।

साथ ही इसी ओवर की अगली ही गेंद पर अपनी पहली गेंद का सामना कर रहे, शाहरुख की गिल्लियां पलक झपकते हुए विकेट के पीछे पंत ने बिखेर दी। शाहरुख बिना कोई रन बनाए स्टंप आउट हुए। मैच में ट्रिस्टन स्टब्स द्वारा एक ओवर में लगातार दो विकेट लेना, मैच का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

गुजरात को 6 विकेट से हराकर प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर पहुंच दिल्ली कैपिटल्स

मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के आगे, गुजरात मात्र 89 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद दिल्ली ने 90 रनों के आसान लक्ष्य को 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही यह दिल्ली की जारी आईपीएल में लगातार दूसरी और कुल तीसरी जीत है। इस जीत के साथ वह प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है।

close whatsapp