बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अर्धशतक, ट्विटर पर फैंस ने की जमकर तारीफ
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 7:02 अपराह्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है। जहां भारतीय टीम को वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। वहीं टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (रविवार) ढाका में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
बता दें टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 114 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर ही इस मैच को बड़ी आसानी से जीत लिया।
हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली कप्तानी पारी
इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। वहीं इस मैच में भारतीय खिलाड़ी और कप्तान हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन कमाल का रहा। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं की थी। दरअसल, पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने अपना विकेट जल्दी गवां दिया। वह बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गईं। वहीं जेमिमा रॉड्रिक्स 14 गेंदों का सामना कर 11 रन बनाकर आउट हो गईं।
हालांकि, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्मृति मंधाना ने 34 गेंदों में 38 रन बनाए और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 54 रन बनाकर नाबाद लौटी। वहीं बांग्लादेश की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने बड़ी पारी नहीं खेली। इस टीम की ओर से शाती रानी, शमीमा सुल्ताना, शोभना मोस्तरी और कप्तान निगर 20 से ज्यादा रन ही बना सकीं।
बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज 30 का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका। बता दें भारत की जीत और हरमनप्रीत कौर के शानदार पारी पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच अगला मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। जिसमें बांग्लादेश की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी। दूसरी तरफ भारत दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।
यहां देखें फैन्स के रिएक्शन
1-0 up as skipper Harmanpreet leads from the front with a fifty 🫡
A comprehensive 7-wicket win to start the Bangladesh tour 🇮🇳👊#BANvIND
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) July 9, 2023
🤩 RAGE MODE! Skipper Harmanpreet Kaur has played brilliantly so far.
🙌🏻 11th T20I fifty for her!
📷 Getty • #HarmanpreetKaur #INDvBAN #BANvIND #BANWvINDW #TeamIndia #BharatArmy #COTI🇮🇳 pic.twitter.com/FkBHfqrmyh
— The Bharat Army (@thebharatarmy) July 9, 2023
A winning start to the Bangladesh tour for India women. Looked rusty a bit; playing competitive cricket after a few months. #BANvIND @BCCIWomen
— Anjum Chopra (@chopraanjum) July 9, 2023
Harmanpreet Kaur with a fantastic fifty as India comfortably beat Bangladesh in the first T20I match! #BANvIND #CricketTwitter #T20I
— Sahil Bhalla (@IMSahilBhalla) July 9, 2023
Well played, girls. Harman never disappoints – as always. I might not be able to watch the other matches fully because weekdays, but I'll defo track the scores. All in all, except the bad streaming, it was worth the wait. Thank you guys. #BANvIND
— PSK (@radharman171) July 9, 2023
Well played smriti and debut wicket for minnu mini. #BANvIND
— Sugu (Megastar fan) (@MegHPK07) July 9, 2023
Harmanpreet Kaur finishes in style by hitting a six to get to 50 & then hitting the winning boundary on the next ball
54* for her as India win by 7 wickets with 22 balls to spare#BANvIND
— Mohit Shah (@mohit_shah17) July 9, 2023
Most 50s as captain in T20Is
14 Suzie Bates
12 Meg Lanning & Charlotte Edwards9 Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur is now up to 3rd#BANvIND
— Mohit Shah (@mohit_shah17) July 9, 2023
Well played skipper #Harmanpreet . #BANvIND
— Rajneesh Singh (@elirajneesh) July 9, 2023