वेस्टइंडीज को भारत ने पहले टी-20 मैच में दी एकतरफा मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज को भारत ने पहले टी-20 मैच में दी एकतरफा मात तो सोशल मीडिया पर सभी ने कुछ इस तरह से व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा ने इस मैच में 44 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली।

Ravi Bishnoi with his Teammates. (Photo Source: Twitter)
Ravi Bishnoi with his Teammates. (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला 29 जुलाई को त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला। जिसके टीम इंडिया ने मैच को 68 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

रोहित की कप्तानी पारी तो कार्तिक ने किया शानदार फिनिश

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव को भेजा गया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रनों की शानदार साझेदारी की जिसके बाद सूर्यकुमार 24 रनों की छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। वहीं पहले 6 ओवर खत्म होने से पहले भारतीय टीम को दूसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

यहां से कप्तान रोहित शर्मा ने एक छोर से पारी को संभालते हुए रनों की गति को बरकरार रखने का काम किया, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां की। वहीं रोहित शर्मा इस मैच में 44 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए।

कार्तिक ने सिर्फ 19 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवरों में 190 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने 2 जबकि ओबेद मैकॉय, अकील हुसैन, जेसन होल्डर और कीमो पॉल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

स्पिनरों ने दिखाया दम और भारतीय टीम को मिली आसान जीत

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब देखने को मिली। जिसमें उन्होंने 22 के स्कोर पर अपना पहला विकेट काइल मेयर्स के रूप में गंवा दिया वहीं इसके बाद 27 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका जेसन होल्डर के रूप में लगा, जबकि 42 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका शामराह ब्रुक्स के रूप में लगा जिससे टीम 6 ओवरों के अंदर ही अपने 3 अहम विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से वेस्टइंडीज टीम के लिए मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल दिखने लगा और टीम लगातार अंतराल में अपने विकेट गंवाती चली गई जिसमें 86 के स्कोर तक टीम अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी। जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 122 रन ही बना सकी और उन्हें 68 रनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और रवि अश्विन ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं भुवनेश्वर और जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यहां पर देखिए भारतीय टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/_amitraj_1/status/1553081505764675584

https://twitter.com/Aneesh_98/status/1553081981872705537

close whatsapp