Women Ashes 2023: बेथ मूनी के नाबाद अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 4 विकेट से दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women Ashes 2023: बेथ मूनी के नाबाद अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में इंग्लैंड को 4 विकेट से दी मात

इस तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

Beth Mooney (Pic Source-Twitter)
Beth Mooney (Pic Source-Twitter)

1 जून को एजबेस्टन में खेले गए महिला एशेज 2023 के पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड टीम को 4 विकेट से मात दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 43 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 61 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला काफी सही साबित हुआ और इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सोफिया डंकले ने 49 गेंदों में छह चौकों की मदद से 56 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा एमी जोन्स ने 21 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।

कप्तान हीथर नाइट ने 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जोनासन ने 4 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि मेगन शट ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़े: वीडियो: मिचेल स्टार्क की खतरनाक इनस्विंगर गेंद देख चकराया ओली पोप का सिर, उड़ गया मिडिल स्टंप

ऑस्ट्रेलिया ने 1 गेंद रहते जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत की अच्छी नहीं रही और कप्तान एलिसा हीली 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि बेथ मूनी ने एक छोर को संभाला और अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने 29 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। एश गार्डनर ने 23 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 36 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, सारा ग्लेन और सोफी एक्लेस्टोन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच 5 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इसको जीतने की पूरी कोशिश करेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भी करारी शिकस्त दी थी।

https://twitter.com/itskishankishor/status/1675326564341358595?s=20

close whatsapp