संजू सैमसन की पारी ने मैच को बनाया रोमांचक लेकिन आखिर में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले वनडे को 9 रनों किया अपने नाम
साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अक्टूबर 6, 2022 11:23 अपराह्न
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में 3 मैचों की टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद 6 अक्टूबर से दोनों ही टीमों के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज देखने को मिला। जिसमें इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के व्यवधान के चलते 40-40 ओवरों का खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर 249 रन बनाए।
वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते समय भारतीय टीम ने अपने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे टीम का स्कोर काफी धीमी गति के साथ आगे बढ़ते हुए देखने को मिला। लेकिन श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के मैदान पर आने के बाद मैच में भारतीय टीम ने वापसी करना शुरू किया वहीं इसके बाद शार्दुल ने भी सैमसन का बखूबी साथ दिया। लेकिन टीम इंडिया 40 ओवरों में 240 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी और उसे 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन की पारी ने पहुंचाया टीम को लड़ने लायक स्कोर तक
भारतीय टीम के लिए इस वनडे सीरीज में कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से ओपनिंग में उतरे जानेमन मलान और क्विंटन डिकॉक के बीच में 49 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिसमें पहला झटका टीम मलान के रूप में लगा जो शार्दुल ठाकुर को 22 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं इसके बाद अफ्रीकी टीम को 70 के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान बवूमा के रूप में लगा जो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वहीं इसके बाद 71 के स्कोर पर एडिन माक्ररम जबकि 110 के स्कोर पर टीम को क्विंटन डिकॉक के रूप में चौथा झटका लगा। लेकिन यहां से डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन के बीच में 5वें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी देखने को मिली जिसके दम पर साउथ अफ्रीका की टीम 40 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 249 के स्कोर पर पहुंचने में कामयाब रही।
डेविड मिलर ने 63 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी खेली जबकि हेनरिक क्लासेन ने 65 गेंदों में नाबाद 74 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 2 जबकि रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
संजू सैमसन की पारी ने पहुंचाया जीत के करीब लेकिन फिर भी रह गए दूर
250 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की काफी खराब शुरुआत देखने को मिली जिसमें कप्तान शिखर धवन सिर्फ 4 और शुभमन गिल भी 3 रन बनाकर पवेलिय लौट गए। जिससे 8 के स्कोर पर टीम इंडिया अपने दोनों ही अहम विकेट गंवा चुकी थी। यहां से इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ के बीच में तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी तो देखने को मिली लेकिन यह काफी धीमी रही।
जिसके बाद इशान किशन 20 रन जबकि गायकवाड़ 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी किया जिससे भारतीय टीम मैच में वापसी करते हुए दिखी। हालांकि अय्यर 37 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए, लेकिन सैमसन को इसके बाद शार्दुल ठाकुर का साथ मिला।
जिसमें दोनों तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा, शार्दुल 31 गेंदों में 33 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं संजू सैमसन अंत तक नाबाद रहते हुए 63 गेंदों में 86 रनों की पारी तो खेली लेकिन वह टीम को 9 रनों की करीबी हार से नहीं बचा सके। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट हासिल किए।
यहां पर देखिए साउथ अफ्रीका की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से दी अपनी प्रतिक्रिया:
In the last over watching the batting of Sanju Samson, South Africa players and Shamsi be like :#INDvSA #SanjuSamson pic.twitter.com/zr8H3WbsGJ
— Shubham Bhatt (@Shubharcasm) October 6, 2022
Well played 86(63)*#SanjuSamson
U have won millions of heart today. ❤️
Lone warrior 🤘#INDvsSA
#INDvSA#SanjuSamson pic.twitter.com/dgJbPkEcXY— DILIP KUMAR (किसान पुत्र)🚜 (@JakharDILIP_2) October 6, 2022
Appreciation tweet for Sanju Samson and Shreyas Iyer!
India lost their openers early. But the way #ShreyasIyer and #SanjuSamson performed was brilliant.
Both of them proved their skills everytime the team needed it the most. Well played boys!#INDvSA #INDvSA pic.twitter.com/qKigsKbRwA
— Sandeep Kumar (@sandeep_suga) October 6, 2022
By some distance the best fielding by an Indian in that over by Avesh Khan. #INDvSA pic.twitter.com/csgcPSTz79
— Vinayakk (@vinayakkm) October 6, 2022
Tabraiz Shamsi appreciated Sanju Samson's innings after the match. pic.twitter.com/b5Bk0PDtwr
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 6, 2022
Just Kuldeep Yadav things! 😊 pic.twitter.com/1hJmVuszoi
— Dr. Cric Point 🏏 (@drcricpoint) October 6, 2022
Only Indian not to drop a catch this evening !!
#INDvSA pic.twitter.com/FQ7dNPEkPf
— Shambhu Nath Pradip (@2shambhunath) October 6, 2022
#INDvSA
9 run pe 5 wicket phir bhi all out nahi kar paye and still thinking about World Cup
Me to Indian bowlers:- pic.twitter.com/Gm1vcbF5Lm— Ashish (@brb_memes7) September 28, 2022
Scenes in Lucknow courtesy @ShreyasIyer15 💥💥
📸: BCCI | #INDvSA pic.twitter.com/vg6ZJBEyVw
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 6, 2022
Lone warrior #SanjuSamson 👑#INDvSA pic.twitter.com/5CN0l0TRvf
— 𝕯ʀᴀᴋᴇ𝐍⚡ꪜɪʀᴀ𝐓🔥 (@Ashwin_Draken) October 6, 2022
What a gritty player he is, an innings to remember. Sadly couldn’t take India home but the intent @IamSanjuSamson showed was just amazing to see. #IndvSA pic.twitter.com/KEWha7sWno
— Amit Mishra (@MishiAmit) October 6, 2022
That was a valiant effort from Sanju Samson. Tough luck but a very high quality innings.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 6, 2022
Not the desired result for his team. But Happy for Sanju Samson – 86 not out. Highest ODI score will give him great belief and confidence going forward.
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) October 6, 2022
Great effort from @IamSanjuSamson 👏🏽 @ShreyasIyer15 and @imShard also impressed. But can't have batting ending at 7 in modern white ball cricket. Also sixth bowling option is a must. Chahar and Shahbaz coming into the XI would solve both those issues. #INDvSA
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 6, 2022
Well played Sanju Samson. Hard luck for now winning the game
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 6, 2022
Under pressure that inning was impressive from Shreyas Iyer. #INDvsSaf
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) October 6, 2022
Extended Miller time!#INDvsSA
— Mpumelelo Mbangwa (@mmbangwa) October 6, 2022
Klaasen doesnt mind a bit of India.
— Peter Borren (@dutchiepdb) October 6, 2022
8️⃣6️⃣*(63)
What a brilliant effort from Sanju Samson! 👏🏻👏🏻#PlayBold #TeamIndia #INDvSA
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) October 6, 2022
In an ideal world, Sanju Samson would have been one of the first names in India's T20 World Cup squad. But here he is! Trying to prove his worth, despite proving it numerous times before. #INDvSA
— Prasenjit Dey (@CricPrasen) October 6, 2022