WTC 2023 Final: मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता, उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले ही हुए आउट
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - जून 7, 2023 5:04 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला लंदन के द ओवल में शुरू हो चुका है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा ने काफी अच्छा टॉस जीता।
भारत ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजा। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने हासिल किया। द ओवल की परिस्थिति को देखते हुए भारतीय टीम ने चार तेज गेंदबाजों को इस फाइनल में खिलाया।
मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा के गेंदबाजी लेने के फैसले को गलत साबित नहीं किया और उस्मान ख्वाजा को केएस भरत के हाथों कैच करवाया। यह सब देखने को मिला मुकाबले के चौथे ओवर में। सिराज ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको उस्मान ख्वाजा समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले से लगकर केएस भरत के हाथों में गई। जैसे ही सिराज ने यह विकेट अपने नाम किया विराट कोहली खुशी से झूम उठे और भारतीय तेज गेंदबाज के गले लगे।
मोहम्मद सिराज ने भारत को दिलाई पहली सफलता
मोहम्मद सिराज ने अभी तक उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने के बाद मार्नस लाबुशेन और डेविड वॉर्नर को भी काफी परेशान किया है। मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी काफी अच्छा रहा था। उन्होंने इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से 14 मुकाबलों में 19 विकेट अपने नाम किए।
भारत इस फाइनल को अपने नाम जरूर करना चाहेगा। टीम के खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं। मोहम्मद सिराज को यहां से लगातार अच्छी गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है अगर भारत को यह मैच जीतना है तो। मोहम्मद शमी ने भी मोहम्मद सिराज का अभी तक काफी अच्छा साथ निभाया है। भारत जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने की कोशिश करेगा।
Mohammad Siraj gets the opening for India! 🔥🔥
Usman Khawaja goes for a duck.#INDvsAUS #WTCFinal #ViratKohli pic.twitter.com/C7kf8oCUMa
— 𝚂𝚘𝚕𝚘_𝚙𝚞𝚛𝚞𝚜𝚑𝚘𝚝𝚑𝚊𝚖_7 (@lpurushothamre1) June 7, 2023
https://twitter.com/picknava_nava/status/1666395971113058307?s=20
What an opening spell by Mohammad Siraj:
1/16 in 6 overs with 2 maidens. Got the opening wicket of Khawaja and throughout the spell beat the defence of Warner and Labuschagne.
— Suhani (@suhanii_jaiswal) June 7, 2023
https://twitter.com/LmaoGPT/status/1666394328078630912?s=20
What an opening spell by Mohammad Siraj:
1/16 in 6 overs with 2 maidens. Got the opening wicket of Khawaja and throughout the spell beat the defence of Warner and Labuschagne. pic.twitter.com/M2OKhLqyes
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 7, 2023
The hug between Virat Kohli and Mohammad Siraj after the wicket.#WTCFinal2023 #WTCFinal #WTC23 #WTC2023Final #WTC #INDvsAUS pic.twitter.com/HgCx9Zjwhc
— Ind Test Update (@IndTest07062023) June 7, 2023
Lovely bowling from Mohammad Siraj early in the peace.
There is some bounce in this wicket with the new ball.#INDvAUS #WTCFinal— Muhammad Areeb Uddin Sheikh. #AreebCricketWorld (@areeb_7official) June 7, 2023
https://twitter.com/Srjn_chaudhary/status/1666387651233214466?s=20
https://twitter.com/CricketFort/status/1666387572128616448?s=20
The Celebrations and hugs Virat Kohli and Mohammad Siraj. pic.twitter.com/UFdLTKu0ix
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) June 7, 2023