मोहाली टेस्ट मैच में सस्ते में आउट 'हिटमैन' तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहाली टेस्ट मैच में सस्ते में आउट ‘हिटमैन’ तो सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 28 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए रोहित।

Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी हुई क्योंकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने शुरू से ही गेंदबाजों पर आक्रमण किया। चूंकि यह मैच बतौर कप्तान रोहित का पहला टेस्ट मुकाबला है, इसलिए कई लोगों की निगाहें उन पर टिकी थीं। यहां तक ​​कि उन्होंने शुरुआत में कुछ बेहतरीन शॉट भी खेले।

लेकिन वो अपनी पारी को बहुत आगे तक नहीं बढ़ा सके और वह 28 गेंदों में 29 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हो गए। इस बार भी रोहित अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलते हुए आउट हो गए। दरअसल पारी के 10वें ओवर की अंतिम गेंद लाहिरू कुमार ने शॉर्ट डाली थी।

शॉर्ट बॉल देखते ही रोहित ने इस गेंद को बॉउंड्री के पार भेजना चाहा लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और नतीजा, गेंद हवा में ऊंची ज्यादा गई और इसे दूरी कम मिली। बॉउंड्री लाइन पर खड़े सुरंगा लकमल ने एक आसान सा कैच लपका। बतौर टेस्ट कप्तान रोहित की पहली पारी सिर्फ 29 के निजी स्कोर पर सिमट गई।

पुल शॉट रोहित की सबसे बड़ी ताकत है

अब, पुल शॉट रोहित की प्रमुख ताकतों में से एक रहा है क्योंकि शॉर्ट-पिच डिलीवरी उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करती है। हालांकि, वह कई बार इस शॉट को खेलते हुए आउट भी हुए हैं। चूंकि यह कप्तान के रूप में रोहित का पहला टेस्ट था और भारत की स्कोरिंग रेट काफी ज्यादा थी, फैंस रोहित को इस तरह से आउट होते हुए देख खुश नहीं थे।

वास्तव में, जिस समय वह आउट हुए थे, उस समय उनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था। जहां रोहित के जल्दी आउट होने से श्रीलंकाई खेमा खुश था, वहीं भारतीय फैंस बेहद निराश दिखे। आखिरकार, गेंदबाजों के लिए पिच में ज्यादा मदद नहीं है और अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने क्रीज पर अपने पैर जमा लिए थे और अगर रोहित और थोड़ी देर टिक जाते तो वो बड़ी पारी खेल सकते थे।

इस बीच नजर डालिए फैंस के रिएक्शन पर जो उन्होंने रोहित के आउट होने के बाद दिए

https://twitter.com/Being__Gurjar/status/1499622743746121728?s=20&t=9dCiH_PuRRxGLpIJq5J1YA

https://twitter.com/Cricaddict07/status/1499620657490907136?s=20&t=9dCiH_PuRRxGLpIJq5J1YA

close whatsapp