Champions Trophy 2025: वरुण चक्रवर्ती ने डाली ऐसी गेंद, जिसे देख ग्लेन फिलिप्स के भी उड़ गए तोते
न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में की दमदार गेंदबाजी।
अद्यतन - मार्च 9, 2025 5:42 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा दिए हैं, वरुण चक्रवर्ती से लेकर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की है। अब एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण ने अपनी गेंद से बल्लेबाज के होश उड़ा दिए हैं।
स्पिन गेंदबाजों ने मिलकर अटैक किया है
वहीं इस खिताबी जंग में कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल का प्लान बनाया था, जहां हिटमैन ने लगातार स्पिन गेंदबाजों से गेंदबाजी करवा के कीवी बल्लेबाजों को प्रेशर में डाल दिया था। जिसका नतीजा अब सभी के सामने है, वैसे प्रमुख तेज गेंदबाज के तौर पर इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। कीवी टीम ने इस मैच का आगाज मजबूती के साथ किया था, लेकिन फिर टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों उस शुरूआत पर ब्रेक लगा दिया था।
क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है वरुण चक्रवर्ती के टक्कर में
*न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में की दमदार गेंदबाजी।
*इस दौरान उन्होंने एक कमाल की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कर दिया था बोल्ड।
*स्पिनर की गेंद सीधे जा लगी स्टंप्स पर, ग्लेन फिलिप्स भी खुद हो गए थे हैरान ।
*जिसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी गुस्से में मनाया इस विकेट का जश्न।
वरुण चक्रवर्ती ने कुछ ऐसे आउट किया ग्लेन फिलिप्स को
हर ICC टूर्नामेंट में खेल कर देते हैं स्पिनर कुलदीप यादव
सर जडेजा ने तेजी से पूरे किए अपने 10 ओवर
दूसरी ओर इस फाइनल मैच में भी सर जडेजा ने तेजी के साथ अपने सभी ओवर पूरे किए, इस दौरान उन्होंने अपने 10 ओवर में 30 रन दिए और उन्हें 1 विकेट मिला। तो वरुण चक्रवर्ती ने अपने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों को लगातार सफलता मिल रही है, ऐसे में हार्दिक और शमी को ज्यादा ओवर नहीं मिल रहे हैं। वैसे चोट के कारण जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 नहीं खेल पाए थे, ऐसे में टीम इंडिया के बाकी गेंदबाजों ने उनकी कमी को नहीं खलने दिया और हर मैच में शानदार प्रदर्शन किया।