क्या सच में भारतीय ड्रेसिंग रूम में अहंकार को लेकर खिलाड़ियों के बीच में होती है टकराव? जानें क्या कहा अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या सच में भारतीय ड्रेसिंग रूम में अहंकार को लेकर खिलाड़ियों के बीच में होती है टकराव? जानें क्या कहा अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने

भारतीय क्रिकेटर ने किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच में अहंकार होना बहुत ही आम बात है।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का फॉर्म साल 2022 में इतना अच्छा नहीं रहा था, जिसकी वजह से अब उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिल रही है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों ही प्रारूपों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं जिसकी वजह से अब शिखर धवन का भारतीय टीम में वापसी करना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

हाल ही में शिखर धवन ने ड्रेसिंग रूम की कुछ सीक्रेट बातों का खुलासा किया। भारतीय क्रिकेटर ने किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच में अहंकार होना बहुत ही आम बात है। बता दें, 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच किसी चीज को लेकर लड़ाई चल रही है।

स्पोर्ट्स तक के एक इंटरव्यू में शिखर धवन ने कहा कि, ‘अहंकार होना बहुत ही सामान्य बात है। 220 दिनों के लिए हम सब एक साथ थे। कभी-कभी लोगों के बीच में गलतफहमी हो जाती है। ऐसा ही कुछ हमारे साथ भी है। मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कुछ भी नहीं बोल रहा हूं, यह बस आम बात है।’

जब चीजें सही होती हैं तो प्यार भी पड़ता है: शिखर धवन

शिखर धवन ने आगे कहा कि, ‘हमारे टीम में 40 लोग हैं जिसमें सपोर्ट स्टाफ और मैनेजर भी शामिल हैं। जब आप किसी से खुश नहीं रहते हैं तो कभी-कभी एक दूसरे से बहस हो जाती है। यह सब चलता रहता है, लेकिन जब चीजें सही होती है तो प्यार भी काफी बढ़ता है।’

शिखर धवन का 2022 साल काफी खराब रहा था। उन्होंने वनडे में 22 पारियों में 34.40 के औसत और 74.21 के स्ट्राइक रेट से मात्र 688 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में उन्होंने 3 पारियों में मात्र 18 रन बनाए थे।

गिल को लेकर धवन ने कहा कि, ‘जिस तरीके से शुभमन गिल प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और भी मौके दिए जाएंगे। अगर मैं चयनकर्ता होता तो उन्हें आगे भी मौका देता।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शिखर धवन पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वो टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पंजाब अपना पहला मुकाबला 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

close whatsapp