सिर्फ नाम के कप्तान हैं रोहित, इंग्लैंड में विराट कोहली की इशारों पर चल रही है टीम!
भारत 24 जून को लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा।
अद्यतन - Jun 22, 2022 3:32 pm

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को हाल ही में लीसेस्टरशायर के खिलाफ अपने अभ्यास मैच से पहले भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारत 24 जून से ग्रेस रोड स्थित मैदान में, लीसेस्टर में शुरू होने वाले चार दिवसीय मैच के लिए इंग्लिश काउंटी टीम से भिड़ेगा।
इस दौरे पर एकमात्र टेस्ट के अलावा, भारत तीन T20I और तीन एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड का सामना करेगा। रोहित शर्मा और उनकी टीम ग्रेस रोड मैदान होने वाले वार्म अप मैच में जीत के साथ अपने दौरे की शुरुआत करने की उम्मीद करेंगे। इसके बाद भारत इंग्लैंड के साथ एक पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच खेलेगा। इस सीरीज में फिलहाल भारत के पास 2-1 की बढ़त हासिल है।
इस बीच लीसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडिया शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच राहुल द्रविड़ पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ खड़े हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, गेम मोड=एक्टिवेटेड। लीसेस्टरशायर के खिलाफ बीसीसीआई के टूर मैच से पहले विराट कोहली ने तैयारियों से व्यस्त दिन के बीच टीम के खिलाड़ियों को मोटिवेशनल स्पीच दिया।
यहां देखिए विराट कोहली का वो वीडियो
Game mode = 𝒂𝒄𝒕𝒊𝒗𝒂𝒕𝒆𝒅 💪@imVkohli gives a 𝗽𝗮𝘀𝘀𝗶𝗼𝗻𝗮𝘁𝗲 team talk ahead of a busy day of preparations before @BCCI's Tour Match 🆚 @leicsccc.
🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND pic.twitter.com/zDxP53Slxd
— Leicestershire CCC 🏏 (@leicsccc) June 21, 2022
विराट और रोहित को लेकर आशीष नेहरा ने दिया था बड़ा बयान
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने हाल ही में कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं उनको लेकर उन्होंने अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आगे चलकर ये सभी खिलाड़ी और भी अधिक चयनात्मक क्रिकेट खेलेंगे। विशेष रूप से, कोहली और रोहित ने हाल ही में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद कुछ समय के लिए छुट्टी ली थी और वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की घरेलू T20I सीरीज का हिस्सा नहीं थे।
क्रिकबज के साथ बातचीत में नेहरा ने कहा कि, “हमारे पास पहले से ही सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियो की कमी है। भारत में भी, अभी कितने खिलाड़ी हैं जो तीनों प्रारूपों में खेलते हैं? और आपने दो नाम रखे: विराट कोहली, रोहित शर्मा। दोनों आराम कर रहे हैं (दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए)। और इसकी वजह से इतने सारे खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। लेकिन यह बात आपको आने वाले समय में काफी देखने को मिलेगी।”