Tony के लिए टीम इंडिया ने किया टोटका, Bails के पास कौन नींबू-मिर्च लेकर पहुंचा?
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए।
अद्यतन - दिसम्बर 27, 2023 6:18 अपराह्न

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टेस्ट मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 137 गेंदों में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 101 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
केएल राहुल ने इस मैच में किसी भी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर भारतीय टीम को वापसी दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने पहले Tony de Zorzi को आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखाई और फिर Keegan Petersen को आउट किया।
Tony de Zorzi दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 29वें ओवर में आउट हुए। हालांकि इस ओवर के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को Bails को बदलते हुए देखा गया था। जैसे ही विराट कोहली ने Bails बदली भारतीय टीम को एक नहीं बल्कि दो बड़ी सफलता मिली। इससे पहले भारतीय टीम ने सिर्फ एक ही विकेट झटका था जो एडन मार्करम का था।
https://twitter.com/AjayKaswan32/status/1739989980393750796
भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है
दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो टीम के पास अभी भी कई बल्लेबाज हैं लेकिन केएल राहुल के शतक की वजह से भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। केएल राहुल के अलावा भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में श्रेयस अय्यर ने 31 रन बनाए थे जबकि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 38 रनों का योगदान दिया था।
दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो Tony de Zorzi ने 62 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए जबकि Keegan Petersen ने 7 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बनाए। एडन मार्करम 17 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। अब देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?