किंग कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, खुद जाकर की बाबर आजम से मुलाकात - क्रिकट्रैकर हिंदी

किंग कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, खुद जाकर की बाबर आजम से मुलाकात

एशिया कप के लिए भारत-पाक की टीमें पहुंची यूएई।

Virat Kohli And Babar Azam (Image Credit-Instagram)
Virat Kohli And Babar Azam (Image Credit-Instagram)

एशिया कप 2022 में सभी की नजरें विराट कोहली और बाबर आजम पर होगी, एक पूर्व कप्तान है और दूसरा टीम की कप्तानी करते हुए मैदान पर उतरेगा। साथ ही लंबे समय से इन दोनों बल्लेबाजों की तुलना होते आई है, लेकिन कोहली बाबर को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं जिसका नजारा उन्होंने खुद पेश किया।

विराट कोहली के लिए बाबर आजम ने खास ट्वीट

विराट बल्लेबाजी में खराब दौर से गुजर रहे हैं, इसे लेकर आजम ने ट्वीट किया था और विराट के साथ फोटो लगाकर लिखा था- ये वक्त भी गुजर जाएगा। वहीं इस दौरान विराट ने बड़ा दिल दिखाते हुए बाबर के ट्वीट का जवाब दिया था।

बाबर आजम को किंग कोहली से काफी कुछ सीखना चाहिए

*एशिया कप के लिए भारत-पाक की टीमें पहुंची यूएई।
*इस दौरान अभ्यास के समय दोनों टीमों के खिलाड़ी मिले।
*इस दौरान विराट कोहली ने खुद जाकर की बाबर आजम से मुलाकात।
*BCCI ने खुद शेयर किया है ये दोनों के मिलने वाला वीडियो।

किंग कोहली ने कुछ ऐसे की बाबर आजम से मुलाकात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया था, इसी हार का बदला लेने टीम इंडिया 28 अगस्त को दुबई के मैदान पर उतेरगी। दूसरी ओर दोनों देश के फैन्स भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं मुकाबले के लिए।

दोनों टीमों के प्रमुख गेंदबाज गायब

टीम इंडिया की तरफ से चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के भी प्रमुख गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं हैं।

close whatsapp