बल्लेबाजी का वीडियो शेयर कर क्या साबित करना चाहते हैं विराट?
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील।
अद्यतन - Jul 9, 2022 11:07 am

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी शायद उनको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। साथ ही वो बल्लेबाजी का वीडियो शेयर कर पता नहीं क्या साबित करना चाह रहे हैं?
बल्लेबाजी में है विराट का बुरा हाल
साल 2019 वो साल था जब विराट ने टीम इंडिया से और IPL की टीम RCB से अपना आखिरी शतक मारा था, उसके बाद से विराट बस शतक की तलाश में उतरते हैं और अपने विकेट आसानी से गंवा देते हैं।
बल्लेबाजी का वीडियो शेयर करने पर है विराट का पूरा फोकस
*विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील।
*बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं वीडियो में विराट।
*इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ से कर रहे हैं बात।
*आज इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे टी-20 मैच।
बल्लेबाजी करते पूर्व कप्तान विराट कोहली का वीडियो
आज होगी सभी की विराट पर नजरें
दूसरी ओर टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी, जहां इस मुकाबले के लिए विराट की टीम इंडिया में एंट्री हुई है और आज सभी की नजरें उनके खेल पर होने वाली है।
पूर्व कप्तान को लेकर सामने आ रही अलग-अलग खबरें
लगातार फ्लॉप हो रहे विराट कोहली को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही है, जिसमें उन्हें टीम से ड्रॉप करने की अफवाह भी सामने आई है। इन खबरों की माने तो अगर विराट इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज में फेल होते हैं, तो उन्हें टी-20 टीम से ड्रॉप करने पर विचार किया जाएगा और ये भी सामने आया कि फिर विराट का टी20 वर्ल्ड कप खेलना काफी मुश्किल हो जाएगा।