रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को देखने पहुंचा उनका हमशक्ल, फैंस ने उसके साथ जो किया वह हैरान कर देगा आपको
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच खेले गए मुकाबले में हजारों प्रशंसक विराट कोहली को देखने पहुंचे थे।
अद्यतन - जनवरी 31, 2025 5:51 अपराह्न

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद वापसी किसी बड़े आयोजन से कम नहीं था, लेकिन इस दौरान एक और चीज़ ने सभी का ध्यान खींचा—स्टेडियम में मौजूद उनका हमशक्ल।
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच खेले गए मुकाबले में हजारों प्रशंसक कोहली को देखने पहुंचे थे। इसी भीड़ में एक ऐसा व्यक्ति भी था, जिसकी शक्ल विराट कोहली से काफी मिलती-जुलती थी। उसने पूरी दाढ़ी बढ़ा रखी थी और हूबहू कोहली जैसे सनग्लासेस भी पहने थे, फैंस ने उन्हें देखने के बाद उनके साथ तस्वीरें खिंचवानी शुरू कर दीं।
Virat Kohli ka Hamshakal#ViratKohli pic.twitter.com/NlNdCjhJef
— Shubham Shrivastava (@ShubhamSri74729) January 31, 2025
स्टेडियम में कोहली के लिए उमड़ा जनसैलाब
फैंस सुबह 5 बजे से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे थे ताकि अपने चहेते क्रिकेटर को खेलते देख सकें। स्टेडियम में ‘कोहली-कोहली’ और ‘RCB-RCB’ के नारे गूंजते रहे। स्कूल के बच्चे, ऑफिस कर्मचारी और स्थानीय दुकानदार भी इस खास मुकाबले को देखने पहुंचे थे।
कोहली की वापसी रहा फीका, सिर्फ 6 रन बनाकर आउट
दिल्ली के लिए खेल रहे विराट कोहली का रणजी ट्रॉफी में यह मुकाबला लंबा नहीं चला। रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने उन्हें सिर्फ 6 रन पर आउट कर दिया। कोहली ने एक शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगली ही गेंद पर सांगवान की शानदार लेंथ डिलीवरी ने कोहली की गिल्लियां बिखेर दीं।
स्टेडियम में जोश से भरी भीड़ अचानक शांत हो गई, और कोहली के आउट होते ही कई दर्शकों ने स्टेडियम छोड़ना शुरू कर दिया।
रेलवे के खिलाफ मैच के बाद कोहली को मिलेंगे इतने पैसे
विराट कोहली ने इस सीजन से पहले 23 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं और 1,547 रन बनाए हैं, लेकिन कुल 140 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने के कारण उन्हें 60,000 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। इसका मतलब है कि अगर मैच पूरा चलता है तो कोहली को रेलवे के खिलाफ मैच में हिस्सा लेने के लिए 2,40,000 रुपये मिलेंगे।