विराट कोहली भी अपने फैन्स को अप्रैल फूल बनाना नहीं भूले - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली भी अपने फैन्स को अप्रैल फूल बनाना नहीं भूले

Virat Kohli. (Photo by Getty Images)
Virat Kohli. (Photo by Getty Images)

विराट कोहली जो सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से हर समय किसी ना किसी तरह से जुड़े रहते है, जिसमे वे अपने पोस्ट के जरिये सभी को इस बारे में जानकारी देते रहते है कि वे कब क्या किया है. वह इस बात को पूरी तरह से देखते है कि उनके फैन्स भी उनकी पर्शनल जीवन और क्रिकेट जीवन से अपने आप को जोड़े रहे.

आज 1 अप्रैल के दिन भी उन्होंने अपने फैन्स के लिए एक संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो इस समय काफी अधिक ट्रेंड कर रहा है. कोहली इस समय आईपीएल की तैयारीं करने के लिए आरसीबी की टीम से जुड़ चुके है. कोहली इस बार भी इस टीम के कप्तान के रूप में खेलते हुए दिखेंगे. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपयें में रिटेन किया था.

इस तरह से बनाया अप्रैल फूल

कुछ ही समय पहले विराट कोहली को सबसे अधिक पोस्ट इन्स्टाग्राम में लोगों को जोड़ने के लिए इन्स्टाग्राम का अवार्ड मिला था जब इस क्रिकेट खिलाड़ी के 20 मिलियन से भी अधिक फालोवर इन्स्टाग्राम पर हो गयें. भारत में वह सबसे अधिक फालो किये जाने वाले सेलेब्रिटी है.

अब कोहली ने अपने इन्स्टाग्राम फलोवर को ही अप्रैल फूल बनाने के लिए के वीडियों को पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने एक कैप्शन लिखा “साल में एक बार फिर से वह समय आ गया है जब मैं आपके लिए एक विशेष संदेश लेकर आया हूँ कृपया मुझे ध्यान से सुने.”

इस वीडियों में एक अजीब सी बात थी कि इसमें कीसी भी तरह की कोई भी आवाज़ नहीं थी ज्सिके बाद फैन्स को लगा कुछ दिक्कत है और उन्होंने इसे ध्यान से सुनने की कोशिश कि लेकिन इस जब फैन्स ने इस 20 सेकेंड्स के वीडियों को देखा और आखिर में लिख कर आया कि इसमें किसी भी तरह की कोई भी आवाज़ नहीं थी उसके बाद उन्हें पता चला कि विराट ने उन्हें अप्रैल फूल बनाया है.

यहाँ पर देखिये विराट कोहली के इस इन्स्टाग्राम पोस्ट को

https://www.instagram.com/p/BhBB81AgCp_/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_profile_upsell_logged_in_test

close whatsapp