वसीम जाफर ने माइकल वॉन को भेजा 'बर्नोल' - क्रिकट्रैकर हिंदी

वसीम जाफर ने माइकल वॉन को भेजा ‘बर्नोल’

हाल ही में IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने आगामी IPL सत्र के लिए अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की है। वसीम जाफर को फ्रेंचाइजी टीम का बल्लेबाज कोच नियुक्त किया गया।

Wasim Jaffer (Image Source: PBKS/BCCI-IPL)
Wasim Jaffer (Image Source: PBKS/BCCI-IPL)

सोशल मीडिया पर वसीम जाफर और माइकल वॉन के बीच हमेशा से ही मजेदार भिड़ंत देखने को मिलती है। बता दें, हाल ही में IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने आगामी IPL सत्र के लिए अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की है। वसीम जाफर को फ्रेंचाइजी टीम का बल्लेबाज कोच नियुक्त किया गया। इसी को लेकर माइकल वॉन ने ट्वीट किया कि, ‘जिनका विकेट मैंने पार्ट टाइम गेंदबाज बन कर लिया वो कोच बन रहे हैं।’

अब इसी को लेकर वसीम जाफर ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर को मजेदार जवाब दिया है। वसीम जाफर ने ट्विटर में बर्नोल (BURNOL) क्रीम की तस्वीर को साझा किया जो जले हुए जगहों को ठीक करने के लिए लगाई जाती है। तस्वीर में लिखा था ‘ओरिजिनल बर्न क्रीम’। इस ट्वीट के बाहर आते ही तमाम प्रशंसकों ने इसको जमकर शेयर किया।

माइकल वॉन के ट्वीट का वसीम जाफर ने दिया शानदार जवाब

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज 2019 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे, लेकिन 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने बल्लेबाजी कोच की भूमिका से हटने का फैसला किया। हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी निभाने को दी है।

बता दें, आगामी IPL सत्र के लिए पंजाब फ्रेंचाइजी ने ट्रेवर बेलिस को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है। ब्रेड हैडिन सहायक कोच के रूप में कार्य करेंगे, वहीं चार्ल लैंगवेल्ट को गेंदबाज कोच बनाया गया है। वसीम जाफर को बल्लेबाज कोच के रूप में शामिल किया गया है। टीम ने अपने पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है।

वहीं अगले सत्र में शिखर धवन टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। टीम ने कैरेबियाई ऑलराउंडर ओडेन स्मिथ, प्रेरक मांकड़, रितिक चटर्जी, ईशान पोरेल, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल और संदीप शर्मा जैसे कई अन्य क्रिकेटरों को भी रिलीज किया। आगामी आईपीएल मिनी नीलामी में खर्च करने के लिए उनके पास अब 32.2 करोड़ रुपये हैं।

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन:

शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, अथर्व तायडे, बलतेज सिंह, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), राहुल चाहर, राज बावा, ऋषि धवन, शाहरुख खान

close whatsapp