VIDEO: विराट कोहली की सुरक्षा में फिर से हुई चूक, इस बार तीन-तीन फैन घुसे फैन के अंदर
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच।
अद्यतन - Feb 1, 2025 2:26 pm

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसका एक नजारा दिल्ली और रेलवे के बीच चल रहे 2024-25 रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन (शनिवार, 1 फरवरी) देखने को मिली। 36 वर्षीय विराट से मिलने की कोशिश में तीन फैंस एक साथ मैदान में घुस आए। दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Virat Kohli से मिलने मैदान के अंदर घुसे तीन फैन
रेलवे की दूसरी पारी के दौरान, कोहली 30 यार्ड सर्कल के अंदर फील्डिंग कर रहे थे और वह क्रीज के बेहद नजदीक थे उसी वक्त तीन फैंस विराट के पैर छूने के लिए मैदान पर पहुंचे। हालांकि फैंस विराट के करीब पहुंचने में कामयाब रहे लेकिन उसी वक्त सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उन फैंस को मैदान से बाहर कर दिया। इन सब के बीच काफी देर तक खेल रुका रहा।
Three fans entered into the Ground to meet Virat Kohli & touched his feet during the Ranji Trophy match. pic.twitter.com/GEg4T4dYiq
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2025
आपको बता दें कि, मैच के पहले दिन स्टेडियम के बाहर इतने फैंस थे कि भगदड़ मच गई थी। पहले दिन तो कोहली की बैटिंग नहीं आई थी। दूसरे दिन वह बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। हिमांशु सांगवान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। मैच के पहले दिन भी एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट के पास जा पहुंचा था।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मुकाबले की बात करें तो रेलवे ने पहली पारी में 271 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम ने कप्तान आयुष बडोनी की 99 रनों की पारी के दम पर 374 रन बनाए। ऐसे में फैंस फिर से दूसरी पारी में विराट की बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं सके। क्योंकि दिल्ली की टीम ने दूसरी पारी में रेलवे को 114 रन पर आउट करके मैच को एक पारी और 19 रन से जीत लिया।
सुमित माथुर को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। पहली पारी में 86 रन बनाने के साथ उन्होंने तीन विकेट भी अपने नाम किए।