बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए बाबर आजम

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

Babar Azam (Pic Source-X)
Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान को 21 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश की टीम सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुकी है। दोनों टीमें मैदान में जमकर अभ्यास भी कर रही हैं। इस बीच पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गेंदबाज खुर्रम शहजाद की एक गेंद बाबर आजम को पेट के नीचे लगती है, जिसके बाद उन्हें जमीन पर बैठे हुए देखा गया। बाबर काफी दर्द में थे, लेकिन कुछ ही मिनट के बाद बाबर आजम फिर से खड़े हुए और अभ्यास शुरू किया।

आपको बता दें कि बाबर आजम पिछले कुछ समय से फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में लय में नहीं दिखे थे। इसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाबर आजम फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे।

यह रही वीडियो:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दोनों टीमें अपनी रैंकिंग को बेहतर करने की कोशिश करेंगी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 21 अगस्त से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इस समय बांग्लादेश आठवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने सिर्फ एक में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। उनके 12 अंक हैं।

वहीं पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो इस अंक तालिका में वह पांचवें पायदान पर है। टीम ने अभी तक दो में जीत दर्ज की है, जबकि तीन में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। दोनों ही टीमें टेस्ट सीरीज के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है। आगामी टेस्ट सीरीज में जहां एक तरफ पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद करते हुए नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश टीम की कप्तानी नजमुल हसन शांतो करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?