ये क्या, टेस्ट क्रिकेट की प्रैक्टिस में ईशान किशन टी-20 स्टाइल में प्रैक्टिस कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या, टेस्ट क्रिकेट की प्रैक्टिस में ईशान किशन टी-20 स्टाइल में प्रैक्टिस कर रहे हैं!

ईशान किशन ने अब तक टीम इंडिया के लिए 14 ODI और 27 T20I मैच खेले हैं, जहां उन्होंने क्रमशः 510 और 653 रन बनाए हैं।

Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)
Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल के शुरू होने में अब केवल तीन दिन रह गए हैं, ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। आपको बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया 7 जून से लंदन के द ओवल में WTC 2023 फाइनल में आमने-सामने होंगे।

इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है, और साथ ही लंदन भ्रमण का भी लुफ्त उठा रही है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 4 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

WTC Final मुकाबले के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ईशान किशन 

इस वीडियो में जहां भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन नेट्स में अपनी बल्लेबाजी को धार देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह एक के बाद एक जबरदस्त शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि वह टी-20 स्टाइल में ही बल्लेबाजी कर रहे हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ईशान किशन अपने टी-20 मोड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितना योगदान दे पाते हैं अगर उन्हें WTC 2023 फाइनल में मौका दिया जाता है। आपको बता दें, ईशान किशन ने हालिया आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 30 के औसत से 454 रन बनाए थे।

बता दें कि ईशान किशन ने अब तक टीम इंडिया के लिए 14 ODI और 27 T20I मैच खेले हैं, जहां उन्होंने क्रमशः 510 और 653 रन बनाए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत ईशान को इतने बड़े मुकाबले में डेब्यू का मौका देगा या नहीं। वहीं WTC Final में उनसे टीम इंडिया को बहुत उम्मीदें होंगी।

WTC 2023 फाइनल के लिए भारत का फाइनल स्क्वॉड:

ओपनर
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल

मध्य क्रम के बल्लेबाज
चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे

विकेटकीपरों
केएस भरत, इशान किशन

स्पिनर्स
आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल

तेज गेंदबाज़ी
शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

स्टैंडबाय खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

close whatsapp