IPL 2025 Final: पंजाब के खिलाफ डांस करते हुए लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया बेहतरीन छक्का, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Final: पंजाब के खिलाफ डांस करते हुए लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया बेहतरीन छक्का, देखें वायरल वीडियो

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 190 रन

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS (Image Credit- Twitter X)
IPL 2025 Final, RCB vs PBKS (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में डांस करते हुए, एक शानदार छक्का लगया है। तो वहीं, लिविंगस्टोन द्वारा लगाए गए इस छक्के की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन का फाइनल मैच आज 3 जून को दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं, इस मैच में पंजाब ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की पारी के दौरान, अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के खिलाफ लिविंगस्टोन ने शानदार फुटवर्क का इस्तेमाल करते हुए बेहतरीन छक्का लगाया, जो देखने में क्रीज पर एकदम डांस की तरह नजर आया। मुकाबले में खिलाड़ी ने 15 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 25 रनों की पारी खेली।

देखें किस तरह लियाम लिविंगस्टोन ने खेला यह शाॅट

पंजाब ने आरसीबी को 190 रनों पर रोका

तो वहीं, आपको फाइनल मैच के बारे में जानकारी दें, तो पंजाब किंग्स ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 190 रनों पर रोक दिया है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 190 रन बनाए हैं।

टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 43 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो मयंक अग्रवाल ने 24, रजत पाटीदार ने 26, लियाम लिविंगस्टोन ने 25 और जितेश शर्मा ने 24 रनों की पारी खेली।

आईपीएल फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

पंजाब किंग्स – फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

close whatsapp