दिल्ली में हिटमैन का बल्ला दहाड़ा, अफगान जलेबी सहित बाकी गेंदबाजों का किया कबाड़ा
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा था।
अद्यतन - Oct 11, 2023 9:53 pm

भारत और अफगानिस्तान के बीच ICC वर्ल्ड कप 2023 का रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दिलाई।
इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपना ये शतक 63 गेंदों में पूरा किया। आपको बता दें कि रोहित इस मैच में शुरुआत से शानदार लय में नजर आए। उन्होंने आते ही अफगानी गेंदबाजों के खिलाफ पहले ओवर से ही आक्रामक रुख अपनाया। यह वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक है। इस शतक के साथ-साथ रोहित शर्मा ने कुछ और रिकार्ड्स भी अपने नाम किये।
रोहित ने अपनी पारी के दौरान नाम किए ये बड़े रिकार्ड्स
अगर इस मैच में रोहित शर्मा द्वारा लगाए गए कुछ रिकार्ड्स की बात करें तो वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा यह उनका वनडे वर्ल्ड कप का सातवां शतक है।
आपको बता दें कि, रोहित ने भारतीय पारी के आठवें ओवर में नवीन उल हक की गेंद पर छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 453* अंतरराष्ट्रीय मैचों में 556 छक्के हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक बनाया। जिस अंदाज में वो आज बल्लेबाजी कर रहे हैं उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि वो आज एक बड़ी पारी खेलेंगे।
वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे, वॉर्नर की बराबरी
इस मैच में 22 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप में हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने विश्व कप की 19 पारियों में हजार रन पूरे किए। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में सबसे कम पारियों में हजार रन पूरे करने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी की। वॉर्नर ने भी इसी विश्व कप में भारत के खिलाफ हजार रन पूरे किए थे। उन्होंने भी 19 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
रोहित के शतक के बाद फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
Rohit Sharma is not in the so-called FAB 5 but an obvious choice for the opener in an all time ODI XI.
Another World Cup Hundred by HITMAN 💯
Star Sports' Fab 5's combined WC 100s – 9
Rohit Sharma's WC 100s – 7#RohitSharma #INDvsAFG pic.twitter.com/K55WGXYL5m— Manoj Dimri (@manoj_dimri) October 11, 2023
Keep breaking records champion!! 🙌🇮🇳🏏⭐
He is now the quickest centurion for India in the World Cup too. A magical hundred off just 63 balls!! 🔥#Hitman we call him for a reason! 🙌#INDvsAFG #RohitSharma #CWC23 pic.twitter.com/W4M8X2XFdJ
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) October 11, 2023
The best thing about time is it changes ❤️#INDvAFG #CWC23 #RohitSharma pic.twitter.com/HqWAQhy89j
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) October 11, 2023
https://twitter.com/Dhruv_tr108/status/1712111366574870851
Century by #RohitSharma 💥
Well played bhai 🙌🏻
#INDvsAFGhttps://t.co/64n4mignkQ
— Aᴊᴀʏ_ Kᴏʜʟɪ – 𝟭𝟴 ⁴ (@Ajay18jay) October 11, 2023
Rohit Sharma ka 100th 7th WC shatak, record tod performance! Well played champion, asli entertainer! 🏏 #RohitSharma #WorldCupRecord pic.twitter.com/3LGFeJuPdJ
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) October 11, 2023