VIDEO: कराची में चैंपियंस ट्राॅफी मैच के दौरान ऐसा क्या हुआ कि डरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? देखें वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: कराची में चैंपियंस ट्राॅफी मैच के दौरान ऐसा क्या हुआ कि डरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? देखें वायरल वीडियो 

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का पहला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

PAK vs NZ, ICC Champions Trophy, 2025 (Image Credit- Twitter/X)
PAK vs NZ, ICC Champions Trophy, 2025 (Image Credit- Twitter/X)

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 की शुरुआत आज 19 फरवरी से हो चुकी है। पहला मैच मेजबान व गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दूसरी ओर, इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देख मैदान पर मौजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी डर गए। कीवी खिलाड़ियों के डरने का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिरी क्यों न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्राॅफी के पहले मैच में डर गए।

इस वजह से डरे कीवी क्रिकेटर्स

गौरतलब है कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भी है। इस मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के विशेष आग्रह पर, पाकिस्तान एयरफोर्स के कुछ फाइटर जेट स्टेडियम के ऊपर से पाकिस्तानी झंडे का धुंआ छोड़ते हुए तेजी से निकले, जेट्स की तेज आवाज से मैदान पर मौजूद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कुछ समय के लिए डर गए।

देखें इंटरनेट पर कीवी खिलाड़ियों के डरने का वायरल वीडियो

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस तरह टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने खबर लिखे जाने तक 31 ओवर बाद तीन विकेट के नुकसान पर कुल 151 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विल यंग 91 और टाॅम लाथम 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

वहीं, डेवाॅन काॅन्वे 10, केन विलियमसन 1 और डेरिल मिचेल 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की ओर से अभी तक गेंदबाजी में नसीम शाह, अबरार अहमद और हारिस रउफ को 1-1 सफलता मिली है। देखने लायक बात होगी कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के सामने जीत के लिए कितने रनों का लक्ष्य रखती है?

close whatsapp