WBBL 2023: Charli Knott ने शेन वाॅर्न की तरह गेंद फेंककर Sophia Dunkley को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

WBBL 2023: Charli Knott ने शेन वाॅर्न की तरह गेंद फेंककर Sophia Dunkley को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो

Charli Knott ने एकदम शेन वाॅर्न की तरह घुमाई गेंद

Brisbane Heat Women vs Melbourne Stars Women (Image Credit- Twitter)
Brisbane Heat Women vs Melbourne Stars Women (Image Credit- Twitter)

19 अक्टूबर से शुरू हुए महिला बिग बैश लीग 2023 के सीजन में क्रिकेट फैंस को कुछ शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। तो वहीं इस दौरान शानदार बल्लेबाजी के साथ कुछ गेंदबाजी भी देखने को मिली है।

दूसरी ओर, इसी बेहतरीन गेंदबाजी का उदाहरण आज 27 अक्टूबर को मेलबर्न स्टार्स बनाम ब्रिसबेन हीट मैच में देखने को मिला है। बता दें कि इस मैच में ब्रिसबेन हीट की खिलाड़ी चार्ली नाॅट (Charli Knott) ने एक शानदार गेंद फेंक विराधी टीम की ओपनर बल्लेबाज सोफिया डंकली (Sophia Dunkley) को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

देखें Charli Knott द्वारा महिला बिग बैश लीग में फेंकी गई ये वायरल गेंद

तो वहीं चार्ली नाॅट द्वारा फेंकी गई इस गेंद को देखकर कई क्रिकेट फैंस इस गेंद की तुलना शेन वाॅर्न द्वारा फेंकी गई बाॅल ऑफ सेंचुरी से भी करने लगे। खैर, आपको इस गेंद को देखकर क्या लगता है आप अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Brisbane Heat Women बनाम Melbourne Stars Women, WBBL 2023, मैच 13 का हाल:

दूसरी ओर, इस मैच हाल बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन हीट ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से जाॅर्जिया वूल ने 48 और चार्ली नाॅट ने 31 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

तो वहीं जब मेलबर्न स्टार्स ब्रिसबेन हीट से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई और मैच को 13 रनों से गंवा दिया। स्टार्स के लिए अलाइस कैप्सी ने 52 बनाए तो किम गार्थ 45* रन बनाकर नाबाद रही, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: ‘टोफू से लेकर डिम सम्स’ ये है वर्ल्ड कप में Virat Kohli की शानदार डाइट जिससे रहते हैं वे सुपरफिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?