BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया टीम इंडिया की हार पर हैरान करने वाला बयान, कहा-भारत की हार तो पहले ही तय थी - क्रिकट्रैकर हिंदी

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने दिया टीम इंडिया की हार पर हैरान करने वाला बयान, कहा-भारत की हार तो पहले ही तय थी

रोजर बिन्नी ने कहा कि, हमने मैच पहले ही दिन गंवा दिया था क्योंकि जो बड़ी पार्टनरशिप ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हुई उससे मैच के सारे समीकरण बदल गए।

Roger Binny (Photo Source: Twitter)
Roger Binny (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों से हराया। बता दें इस मुकाबले को जीतने के लिए टीम इंडिया को 444 रनों की जरूरत थी। लेकिन अजिंक्य रहाणे को छोड़कर टीम इंडिया के किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

दरअसल पांचवें दिन विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद टीम इंडिया के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और भारत यह मुकाबला बुरी तरह हार गया। वहीं टीम इंडिया को मिले इस हार के बाद काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

बता दें भारत की इस हार के बाद कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भी टीम इंडिया के हार पर प्रतिक्रिया दी है।  दरअसल उनका कहना है कि भारत तो पहले ही दिन यह मुकाबला हार गया था। जिसका सबसे बड़ा कारण है स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की पार्टनरशिप।

हमने मैच पहले ही दिन गंवा दिया था- रोजर बिन्नी 

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए रोजर बिन्नी ने कहा कि, हमने मैच पहले ही दिन गंवा दिया था। जो बड़ी पार्टनरशिप ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हुई उससे ही इस मैच के सारे समीकरण बदल गए थे। अगर आप वो पार्टनरशिप हटा दें तो ये मैच पूरी बराबरी पर था, लेकिन बस हेड और स्मिथ की 285 रन की पार्टनरशिप ने अंतर पैदा कर दी।

बता दें कि टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शानदार शतकीय पारी की बदलौत 469 रन बनाने में सफल रही। वहीं भारतीय टीम पहली पारी में 296 पर सिमट गई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाएं और भारत को 444 का टार्गेट चेज करने को दिया लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में मात्र 234 रन ही बना पाई।

close whatsapp