हम देखेंगे कि अगला फाइनल कहा खेला जाएगा- रोहित शर्मा ने दिए अगले WTC के लिए टीम में बदलाव के संकेत
रोहित शर्मा ने कहा कि, हम देखेंगे कि अगला WTC फाइनल कहां खेला जा रहा है।
अद्यतन - Jun 12, 2023 12:15 pm

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल स्टेडियम पर खेला गया। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 209 रनों से जीता। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की जमकर आलोचनाएं हुई।
बता दें मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अगले WTC को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अगले WTC के लिए टीम इंडिया में बदलाव के संकेत दिए। दरअसल रोहित शर्मा ने कहा कि, जाहिर सी बात है, टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बातचीत होगी और हम देखेंगे कि टीम के लिए क्या जरुरी है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, हम देखेंगे कि कौन से वे खिलाड़ी होंगे जो हमारे लिए यह भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल यही वह सवाल है जिसके लिए हम अब जवाब तलाश करेंगे। कई सारे खिलाड़ी हैं जो डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
हम देखेंगे कि अगला WTC फाइनल कहां खेला जा रहा है- रोहित शर्मा
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कहा कि, हम देखेंगे कि अगला WTC फाइनल कहां खेला जा रहा है। तब हम इसके आधार पर तय करेंगे कि हम किस तरह के खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार करना चाहेंगे। साथ ही किस तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
अगर WTC Final मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले को जीतने के लिए टीम इंडिया को 444 रनों की जरूरत थी। चौथे दिन जहां कुछ हद तक विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच पार्टनरशिप देखने को मिली तो वहीं पांचवें दिन विराट कोहली को स्कॉट बोलैंड ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा कुछ कर नहीं सकें और आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद टीम इंडिया की जीतने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई। उनके आउट होते ही टीम इंडिया के बाकि खिलाड़ी भी क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सकें और भारत यह मुकाबला बुरी तरह हार गया।