भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हुआ वेस्टइंडीज टीम का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हुआ वेस्टइंडीज टीम का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेल रहे कई खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए शामिल किया गया है।

West Indies. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
West Indies. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

वेस्टइंडीज को फरवरी 2022 में भारत के दौरे पर लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलने के लिए आना है। जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज से होगी वहीं इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच में 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। जिसको लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 29 जनवरी को 16 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया।

इस टीम की कप्तानी जहां कायरन पोलार्ड करते हुए नजर आने वाले हैं, वहीं निकोलस पूरन को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा रहने वाले शैमराह ब्रुक्स, नकरुमाह बोन्नर और केमार रोच को टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। इस समय वेस्टइंडीज घरेलू जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है।

कायरन पोलार्ड की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में वेस्टइंडीज की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी थी। जिसमें टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार के तौर पर खेलने उतरी थी, लेकिन वह सुपर-12 से आगे का भी सफर नहीं तय कर सकी थी। जिसके चलते 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली विंडीज टीम को साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में पहले क्वालीफायर स्टेज में खेलना पड़ेगा जिसके बाद ही वह सुपर-12 के लिए अपने टिकट को पक्का करा सकती है।

अधिकतर खिलाड़ियों ने अपनी जगह को किया रिटेन

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की बात की जाए इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा रहने वाले अधिकतर खिलाड़ियों ने अपनी जगह को बचा लिया है। जिसमें इस टीम में काफी सारे आलराउंडर खिलाड़ी देखने को मिलेंगे इसमें प्रमुख तौर पर रोवमन पावेल और जेसन होल्डर का नाम शामिल है।

यहां पर देखिए भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम:

कायरन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (उप-कप्तान), फेबियन एलन, डैरन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कोट्रेल, डॉमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, साई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, ओडेन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, काइल मेयर्स, हेडन वाल्श।

close whatsapp