बांग्लादेश के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान
वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच में वनडे सीरीज का आगाज 2 जुलाई से होगा।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - जुलाई 13, 2022 6:54 अपराह्न

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम को लिमिटेड ओवर्स सीरीज खेलनी है। जिसको लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने टी-20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में पहले 3 टी-20 मैच की सीरीज खेली जाएगी जो 2 जुलाई से शुरू होगी।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में ओबेद मैकॉय की लिमिटेड ओवर्स की इस सीरीज के लिए वापसी देखने को मिली है। बता दें कि इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में मैकॉय ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं इस समय वह इंग्लैंड में चल रही टी-20 ब्लास्ट में मैकॉय का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है।
पिछली बार वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहने वाले फेबियन एलन, रोस्टन चेज और शैल्डन कोट्रेल को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। जिसमें उनकी जगह पर अब शामराह ब्रुक्स, अल्जारी जोसेफ, कीमो पाउल और डेवोन थॉमस को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा आक्रामक बल्लेबाज रोवमन पॉवेल को टीम का नया उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
जिसमें वेस्टइंडीज टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस ने पॉवेल को उप-कप्तान बनाए जाने को लेकर कहा कि, हम उनके इतिहास के बारे में जानते हैं, रोवमन ने वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी पहले भी की है और कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी वह कप्तानी कर चुके हैं। हमारा नजरिया भविष्य के लिए भी नए लीडर तैयार करना है।
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम:
निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप-कप्तान), शामराह ब्रुक्स, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डीवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम:
निकोलस पूरन (कप्तान), साई होप (उप-कप्तान), शामराह ब्रुक्स, केसी कार्टी, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, एंडरसन फिलिप, रोवमन पॉवेल, जायडन सील्स।