अचानक पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बोला नामीबिया के ‘ड्रेसिंग रूम’ में धावा
पकिस्तान ने नामीबिया को 45 रनों से हराया।
अद्यतन - Nov 3, 2021 5:38 pm

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। अपने चारों मुकाबले जीतकर उनकी टीम ने इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया और ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी। पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख सभी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पाकिस्तानी टीम पहुंची नामीबिया के ड्रेसिंग रूम में
दरअसल, इंटरनेट पर पाकिस्तान टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान टीम के अधिकारी और खिलाड़ी नामीबिया के ड्रेसिंग रूम में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां पहुंचकर पाक टीम ने उन्हें उनके खेल के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हफीज, हसन अली, फखर जमान और शादाब खान नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान टीम के अधिकारी ने सबसे पहले नामीबिया के ड्रेसिंग रूम में एंट्री की और उनको शानदार खेल खेलने के लिए बधाई दी।
यहां देखिये पाकिस्तान टीम का वीडियो
#SpiritofCricket – Pakistan team visited Namibia dressing room to congratulate them on their journey in the @T20WorldCup#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/4PQwfn3PII
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 2, 2021
नामीबिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली, वहीं बाबर आजम ने 70 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद हफीज ने भी 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में नामीबिया की टीम को हार जरूर मिली लेकिन उनकी टीम ने मैच जीतने के लिए आखिर तक लड़ाई लड़ी।
ऐसा रहा है नामीबिया का सफर
नामीबिया की टीम अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत इस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी। इसके बाद उन्होंने क्वालिफायर राउंड को पार करते हुए सुपर-12 में कदम रखा था। अपने पहले मैच मैच में उन्होंने स्कॉटलैंड को हराया लेकिन इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के हाथों 62 रनों से करारी शिकस्त मिली। फिर तीसरे मैच में पाकिस्तान का हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम को अगले दो मैच न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ खेलने हैं।