जब धवन की गलत अंग्रेजी सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे विराट - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब धवन की गलत अंग्रेजी सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे विराट

शिखर धवन ने विराट को ऐसा क्या बोल दिया था?

Virat Kohli and Shikhar Dhawan
Virat Kohli and Shikhar Dhawan. (Photo by LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन मस्त-मौला अंदाज के खिलाड़ी हैं, चाहे फिर वो मैदान हो या मैदान से बाहर धवन हमेशा अलग अंदाज में रहते हैं। इस कड़ी में आज हम आपको मैदान के गब्बर का किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

शिखर धवन ने विराट को ऐसा क्या बोल दिया था?

दरअसल, शिखर धवन और विराट कोहली ने अपना घेरलू क्रिकेट दिल्ली से खेला है, साथ ही कई बार दोनों साथ में भी खेले हैं। ऐसे ही मौके पर एक मैच के दौरान गब्बर ने एक खिलाड़ियों को लेकर गलत अंग्रेजी का इस्तेमाल कर लिया था, जिसके बाद आस-पास खड़े सभी खिलाड़ी हंसी नहीं रोक पाए थे।

*मैच के दौरान एक खिलाड़ी बार-बार विराट की चीजों की तारीफ कर रहा था।
*विकेटकीपर पुनीत बिष्ट और विराट कोहली ने कहा कि ये लड़का बहुत परेशान कर रहा है।
*जिसके जवाब में शिखर धवन ने कहा- नहीं यार ये लड़का नोटबुक में आने की कोशिश कर रहा है।
*लेकिन अंग्रेजी में इस कहावत में नोटबुक की जगह गुड बुक्स आता है।

गब्बर की ये लाइन सुनने के बाद कप्तान कोहली और पुनीत बिष्ट अपनी हंसी वहीं रोक पाए थे।

 

शिखर का अंदाज सबको पसंद आता है

शिखर धवन को टीम इंडिया का गब्बर कहा जाता है, जितनी स्टाइलिश इस बल्लेबाज की बल्लेबाजी है, उतने ही स्टाइलिश तरीके से गब्बर विकेट लेने का जश्न मनाते हैं। साथ ही वो अपनी मूछों को ताव देने के लिए भी मशहूर हैं, हाल ही में शिखर धवन श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे थे। साथ ही आपको बता दें कि धवन ICC टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।

close whatsapp