जब आप दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको आत्मविश्वास मिलता है: अक्षर पटेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब आप दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको आत्मविश्वास मिलता है: अक्षर पटेल

भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 43 रनों से हराया है।

Axar Patel (Image Credit- Twitter X)
Axar Patel (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारत नाजुक स्थिति में थी, तो उस समय भारत के लिए अक्षर पटेल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। अक्षर ने 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेल, भारतीय पारी को संभाला था।

हालांकि, इस तरह की बल्लेबाजी करने के बाद भी वह टीम इंडिया के टाॅप ऑर्डर में अपनी बैटिंग पोजिशन सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अक्षर पटेल नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए, और उन्होंने 5 गेंदों में 10* रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया श्रीलंका के सामने 213 रन बनाने में सफल रही।

तो वहीं 10 रनों की तेजतर्रार पारी खेलने के बाद अक्षर ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए खतरनाक नजर आ रहे पथुम निसंका और कुसल परेरा के विकेट हासिल कर, टीम की 43 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, अब अक्षर पटेल (Axar Patel) का इस तरह की स्थिति में बल्लेबाजी करने पर बड़ा बयान सामने आया है। अक्षर का कहना है कि जब वे इस तरह की दबाव वाली स्थिति में बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें आत्मविश्वास मिलता है।

अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद अक्षर पटेल ने क्रिकबज के हवाले से कहा- जब आप भारत के लिए लगातार क्रिकेट खेलते हैं और जब आप दबाव की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको आत्मविश्वास मिलता है। और हर बार जब आपको आत्मविश्वास मिलता है, तो आप हमेशा उससे सीखते हैं।

ऐसा नहीं है कि दबाव की स्थिति में आप हमेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे, आप असफल भी हो सकते हैं। लेकिन वे परिस्थितियाँ आपको सिखाती हैं कि मैं चीजों को अलग तरीके से कर सकता हूं और इसने मुझे विशेष रूप से पिछले वर्ष में बहुत कुछ सिखाया है।

दूसरी ओर, आपको इस टी20 सीरीज के बारे में बताएं तो भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच को अपने नाम कर, 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच आज 28 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा।

close whatsapp