जानिए CSA की नई टी-20 लीग में किस खिलाड़ी को कितना मिलेगा वेतन - क्रिकट्रैकर हिंदी

जानिए CSA की नई टी-20 लीग में किस खिलाड़ी को कितना मिलेगा वेतन

फिलहाल, लियम लिविंगस्टोन और जोस बटलर सीएसए की टी-20 लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter)
Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट जगत में दो और नई फ्रेंचाइजी लीग तहलका मचाने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए खिलाड़ियों को साइन करना भी शुरू हो चूका हैं। दक्षिण अफ्रीका अपनी नई टी-20 लीग और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अपनी ILT20 अगले साल क्रिकेट के मैदान में उतारने के लिए तैयार है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की नई टी-20 लीग ने अपने पहले संस्करण के लिए 30 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को साइन करने की पुष्टि की है। ये 30 मार्की खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका के है, जिन्हे आईपीएल मालिकों द्वारा खरीदी गई सभी छह फ्रेंचाइजियों ने साइन किया है।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर खूब लुटाया जा रहा है पैसा

ईएसपीएनक्रिकइंफो द्वारा जारी सूची के अनुसार, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन और जोस बटलर सीएसए की टी-20 लीग में फिलहाल सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इन दोनों दिग्गजों को 500,000 डॉलर में ड्राफ्ट किया गया है, जिसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली है, जिन्हे 400,000 डॉलर में ड्राफ्ट किया गया है, और फिर तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (350,000 डॉलर) हैं।

इस बीच, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, लियम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा और सैम करन को कथित तौर पर मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी एमआई केप टाउन ने साइन किया हैं। वहीं फाफ डु प्लेसिस और मोईन अली चेन्नई सुपर किंग्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे, जबकि एनरिक नॉर्टजे दिल्ली कैपिटल के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। एडेन मार्कराम, जोस बटलर और क्विंटन डी कॉक क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आपको बता दें, दक्षिण अफ्रीका की नई टी-20 लीग के पहले सीजन के लिए प्रत्येक टीम के पास 17 खिलाड़ियों का पूल होगा। फ्रेंचाइजियां नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों को साइन कर सकती है, जिसमे तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन वे एक ही देश से दो खिलाड़ियों को साइन नहीं कर सकते, उन्हें दक्षिण अफ्रीका के एक अंतरराष्ट्रीय और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अनुबंधित करना होगा।

यहां देखिए सीएसए की नई टी-20 लीग में ड्राफ्ट किए गए खिलाड़ियों के वेतन की जानकारी –

  1. लियम लिविंगस्टोन, जोस बटलर    – 500,000 डॉलर
  2. मोईन अली                                      – 400,000 डॉलर
  3. फाफ डु प्लेसिस                                – 350,000 डॉलर
  4. कगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, इयोन मोर्गन, सैम करन – 300,000 डॉलर
  5. जेसन होल्डर                                    – 290,000 डॉलर
  6. जेसन रॉय                                        – 275,000 डॉलर
  7. एडेन मार्कराम, एनरिक नॉर्टजे          – 250,000 डॉलर
  8. टाइमल मिल्स                                  – 225,000 डॉलर
  9. रिले रोसौव, जेम्स नीशम, दुष्मंथा चमीरा  – 200,000 डॉलर
  10. ओबेद मैककॉय, अल्जारी जोसेफ       – 187,500 डॉलर
  11. काइल मेयर्स, रोमारियो शेफर्ड, रीस टोप्ले  – 175,000 डॉलर
  12. चमिका करुणारत्ने                            – 150,000 डॉलर
  13. फिलिप साल्ट                                    – 140,000 डॉलर
  14. जेडन सील्स, हैरी ब्रूक                        – 125,000 डॉलर
  15. विल जैक, महेश दीक्षाना, मथीशा पथिराना  – 100,000 डॉलर
  16. हैरी टेक्टर                                         – 80,000 डॉलर
  17. अकिला धनंजय                                – 75,000 डॉलर
  18. निरोशन डिकवेला, सीक्कुगे प्रसन्ना, नुवान प्रदीप  – 50,000 डॉलर
  19. धनंजय लक्षन, विश्वा फर्नांडो            – 30,000 डॉलर

close whatsapp