WI vs IND 2023: ब्रायन लारा और Virat Kohli की मुलाकात है सुर्खियों में! जानिए क्या है खास इस वायरल वीडियो में
विराट कोहली ने 12 साल पहले साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
अद्यतन - Jul 19, 2023 4:38 pm

भारत और वेस्टइंडीज इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए कमर कस रही है। टीम इंडिया ने पहला मुकाबला एक पारी और 141 रनों से जीतकर इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ नए WTC सायकल की शुरुआत शानदार अंदाज में की।
अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा, जिससे पहले भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के प्लेयर्स और कोचों के बीच आपस में काफी भाईचारा नजर आया। इस बीच, Virat Kohli आगामी वेस्टइंडीज बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि यह भारत के लिए उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच हैं।
Virat Kohli त्रिनिदाद टेस्ट में हासिल करेंगे बेहद खास उपलब्धि
आपको बता दें, विराट कोहली ने 12 साल पहले साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, और अब वह त्रिनिदाद टेस्ट में बेहद खास रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। कोहली जैसे ही त्रिनिदाद टेस्ट में मैदान पर उतरेंगे, वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी के बाद 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान इस उपलब्धि को और खास बनाने के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इस बीच, BCCI ने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के कोच ब्रायन लारा की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है, जहां सभी प्लेयर्स उनसे मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो का मुख्य आकर्षण विराट कोहली से बात करने के लिए ब्रायन लारा का अपने फोन कॉल को होल्ड पर रख देना था।
दरअसल, ब्रायन लारा फोन पर किसी से बात कर रहे थे, ऐसे में विराट कोहली उनसे हाथ मिलाने पहुंच जाते हैं, और वेस्टइंडीज के महान दिग्गज ने अपने शानदार व्यवहार का परिचय देते हुए अपना फोन कॉल होल्ड पर रखा और पूर्व कप्तान से बात की, और अब यह पल इंटनेट पर फैंस का दिल जीत रहा है।
यहां देखिए वो दिल जीत लेने वाला वीडियो:
When in Trinidad, you do not miss catching up with the legendary Brian Lara 😃👏#TeamIndia | #WIvIND | @BrianLara pic.twitter.com/t8L8lV6Cso
— BCCI (@BCCI) July 19, 2023
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें