वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले में भी जीत हासिल करने पर होगी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अगस्त 1, 2022 11:07 पूर्वाह्न

वेस्टइंडीज और भारत के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज भारतीय टीम ने शानदार तरीके से करते हुए पहले मुकाबले में 68 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की थी। त्रिनिदाद में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से जहां शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली वहीं निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने भी अपनी 41 रनों की नाबाद पारी से सभी का दिल जीतने का काम किया। इसके अलावा गेंदबाजी में भी भारतीय स्पिनरों का जादू साफतौर पर देखने को मिला।
वहीं दूसरी तरफ मेजबान वेस्टइंडीज के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनके लिए पहले टी-20 मैच में कुछ भी खास नहीं रहा। जिसमें टीम के गेंदबाजों की तरफ से जहां बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला वहीं लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाज अधिक समय तक पिच पर अपना समय भी नहीं बिता सके। जिससे टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
मैच जानकारी:
दूसरा टी-20 – वेस्टइंडीज बनाम भारत
स्थान – वार्नर पार्क, बासेटेरे, सेंट किट्स
दिन और समय – 1 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से
लाइव स्ट्रीमिंग – फैनकोड
पिच रिपोर्ट:
सेंट किट्स के वार्नर पार्क पर खेले जाने वाले इस दूसरे टी-20 मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिकतर जीत मिलते हुए देखी गई है। जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 150 से अधिका का स्कोर बनाने की कोशिश करनी पड़ेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
भारत
भारतीय टीम की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें कप्तान रोहित शर्मा किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिर से सूर्यकुमार यादव को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जाती है, या फिर ऋषभ पंत वापस आयेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में फिर से सभी की नजरें अर्शदीप सिंह पर रहेंगी।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज
मेजबान वेस्टइंडीज टीम की इस मैच को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें कप्तान निकोलस पूरन भले ही किसी तरह का बदलाव ना करें। लेकिन इस बार टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा यदि उन्हें सीरीज में वापसी करनी है।
संभावित एकादश – शामराह ब्रुक्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पोवेल, निकोलस पूरन (कप्तान, विकेटकीपर), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय।
संभावित Dream11 टीम:
दिनेश कार्तिक, सूर्यकुमार यादव, शिमरोन हेटमायर, रोहित शर्मा (कप्तान), काइल मेयर्स, रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ओबेद मैकॉय, अल्जारी जोसेफ, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अकील हुसैन।