इतने शानदार गेंदबाजों के बीच क्या चेतन सकारिया की टीम इंडिया में वापसी होगी?
चेतन सकारिया ने टीम इंडिया के लिए साल 2021 में किया था डेब्यू।
अद्यतन - Dec 17, 2022 2:31 pm

IPL के रास्ते कई खिलाडियों ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है, जिसमें एक नाम तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का भी था। महज कुछ ही मैचों में इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया था कि वो टीम इंडिया में खेलने लायक हैं, जिसके बाद बिना देरी किए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ और उन्होंने डेब्यू भी कर लिया। लेकिन महज एक दौरे के लिए ही चेतन को चुना गया और उसके बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई।
दिल्ली टीम ने चेतन सकारिया को नहीं दिए ज्यादा मौके
चेतन सकारिया ने अपने IPL करियर की शुरूआत राजस्थान टीम से खेलते हुए की थी, इस दौरान ही उनका टीम इंडिया में चयन हुआ था। वहीं बाद में उन्हें दिल्ली टीम ने खरीद लिया, लेकिन इस साल दिल्ली से तेज गेंदबाज सकारिया को सिर्फ 3 मैच ही खेलने को मिले और इन मुकाबलों में चेतन ने 3 विकेट लिए।
चेतन सकारिया क्या फिर से पहन पाएंगे टीम इंडिया की जर्सी?
*चेतन सकारिया ने टीम इंडिया के लिए साल 2021 में किया था डेब्यू।
*श्रीलंका के खिलाफ सकारिया ने खेला था वनडे और टी20 मैच।
*उसके बाद से सकारिया की नहीं हो पाई है अभी तक टीम इंडिया में वापसी।
*टीम के पास है कई शानदार गेंदबाज, ऐसे में चेतन को वापसी के लिए लगाना होगा जोर।
चेतन सकारिया की टीम ने हाल ही में जीती थी विजय हजारे ट्रॉफी
सोशल मीडिया पर छाया रहता है ये खिलाड़ी
हाल ही में थे टीम इंडिया के नेट गेंदबाज
जी हां, चेतन हाल ही में टीम इंडिया के नेट गेंदबाज थे, जहां चेतन और मुकेश चौधरी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे बतौर नेट गेंदबाज।