Rohit Sharma: रोहित शर्मा IPL 2025 में करेंगे RCB की कप्तानी?

रोहित शर्मा IPL 2025 में करेंगे RCB की कप्तानी?, रिपोर्टर के सवाल पर अंबाती रायडू ने दिया ये जवाब

उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा अगले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया है, तब से फैंस के अंदर काफी गुस्सा है। फैंस चाहते थे कि रोहित इस साल ही मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी दूसरी टीम में चले जाए। खबर थी कि दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित को ट्रेड करने के लिए दिलचस्पी भी दिखाई। हालांकि, Contract की वजह से रोहित को मुंबई इंडियंस के साथ ही रहना पड़ा।

अब उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा अगले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। ऐसे में सब के मन में यह सवाल चल रहा है कि आखिर रोहित शर्मा किस टीम में जाएंगे। आपको बता दें कि, कई सारी फ्रेंचाईजी रोहित शर्मा को अपने टीम में लाने के लिए उत्सुक हैं।

मुंबई इंडियंस के साथ कब तक रहेंगे रोहित शर्मा?

इस बारे में जब स्टार स्पोर्ट्स पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू से पूछा गया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) क्या भविष्य में मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी और टीम में जाएंगे? रिपोर्टर के इस सवाल का रायडू ने ऐसा करारा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। इस बात पर काफी चर्चा हुई है कि क्या रोहित MI के लिए खेलना जारी रखेंगे। इस पर अंबाती रायडू ने एक बार दावा किया था कि रोहित शर्मा भविष्य में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

लेकिन जब रिपोर्टर ने रायडू से पूछा कि क्या रोहित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में जाएंगे, तो पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा जवाब दिया की लोग हंस पड़े। रायडू ने कहा, “मुझे नहीं पता की RCB को रोहित की जरूरत है या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि आपको एक हेडलाइन की जरूरत है (हंसते हुए)।”

यहाँ देखें वीडियो (37वें मिनट से देखना शुरू करें)-

मुंबई इंडियंस शायद अपने इस स्टार खिलाड़ी को खोना नहीं चाहेगी, जिसने उन्हें पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं। लेकिन, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह रोहित के भविष्य को लेकर क्या सोच रहे हैं। खासकर आईपीएल 2025 से पहले होने वाली मेगा नीलामी में जहां आप बस कुछ खिलाड़ियों को ही टीम में बरकरार रख सकते हैं।

रोहित शर्मा द्वारा अन्य आईपीएल टीमों की कप्तानी करने पर अंबाती रायडू ने क्या कहा?

“अंत में यह रोहित का फैसला है। वह जहां जाना चाहते हैं वहां जा सकते हैं। सभी टीमें निश्चित रूप से उन्हें कप्तान बनाना पसंद करेंगी। मुझे यकीन है कि वह एक ऐसी फ्रेंचाइजी के पास जाएंगे जो शायद उनके साथ यहां से बेहतर व्यवहार करेगी।”

close whatsapp