IPL 2025 में MI और इस टीम के बीच होगी Rohit Sharma को लेकर डील?

IPL 2025 में MI और इस टीम के बीच होगी रोहित शर्मा को लेकर डील? वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर पर अगर मोहर लगी तो आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा पर भी बोली लगती नजर आएगी।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तानी से हटाकर अब हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया है। फैंस इस बात से बेहद ही गुस्से में हैं और हार्दिक को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे हार्दिक को शुरुआती 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, हालांकि टीम ने चौथा मुकाबला अपने नाम किया।

लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस ने फ्रेंचाइजी से डिमांड की थी कि रोहित शर्मा को वापस से कप्तान बना दिया जाए। वहीं, फैंस ने रोहित शर्मा को टीम छोड़कर दूसरे फ्रेंचाइजी के पास जाने के लिए भी अनुरोध किया था। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रोहित शर्मा अगले साल मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे और किसी नए टीम की ओर से खेलेंगे। रोहित जैसे सीनियर और स्टार खिलाड़ी के साथ फ्रेंचाइजी ने जिस तरह का व्यवहार किया है, वह खुद रोहित की पत्नी रितिका सजदेह को भी पसंद नहीं आया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बारे में नराजगी व्यक्त की थी।

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा पर लग सकती है बोली 

मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर पर अगर मोहर लगी, तो आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा पर भी बोली लगती नजर आएगी। सभी फ्रेंचाइजी चाहती हैं कि रोहित उनकी टीम में शामिल हो। ऐसे में रोहित अगर IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में उतरते हैं तो क्या लखनऊ सुपर जायंट्स उनपर बोली लगाएगी? आइए जानें-

LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इंटरनेट पर इस इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जब एंकर ने लैंगर से पूछा, जैसा कि आप जानते हैं कि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होगा और अगर उसमें आपको किसी एक खिलाड़ी को खरीदने का मौका मिले, तो वो कौन होगा?

इसके जवाब में लैंगर ने कहा, ‘आप को क्या लगता है?’ फिर एंकर ने कहा, रोहित शर्मा।’ हिटमैन का नाम सुनते ही लैंगर के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी मानों उन्होंने रोहित को LSG में शामिल कर लिया है। लैंगर ने कहा, ‘आप मुंबई इंडियंस के साथ हमारी डील करवाएं।’ लेकिन अंत में लैंगर ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज़ करेगी।

देखें वीडियो 

close whatsapp