WNCL 2023-24: मेग लैनिंग ने प्रोफेशनल क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी, विक्टोरिया के लिए जड़ा शानदार अर्धशतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

WNCL 2023-24: मेग लैनिंग ने प्रोफेशनल क्रिकेट में की धमाकेदार वापसी, विक्टोरिया के लिए जड़ा शानदार अर्धशतक

मेग लैनिंग ने प्रोफेशनल क्रिकेट में 6 महीनों के लंबे अंतराल के बाद वापसी की।

Meg Lanning
Meg Lanning. (Photo Source: Twitter)

महिला नेशनल क्रिकेट लीग (WNCL) 2023-24 में मेग लैनिंग ने धमाकेदार वापसी करते हुए विक्टोरिया के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा। यह मुकाबला आज यानी 26 सितंबर को पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन में खेला गया था। मेग लैनिंग ने प्रोफेशनल क्रिकेट में 6 महीनों के लंबे अंतराल के बाद वापसी की।

मार्च 2023 में भारत में खेले जा चुके महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के बाद उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। मेडिकल परेशानी की वजह से मेग लैनिंग महिला एशेज में भी भाग नहीं ले पाई थी।

मेग लैनिंग ने महिला के नेशनल क्रिकेट लीग में विक्टोरिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

यह भी पढ़े: World Cup 2023: एरोन फिंच के इस बयान से कितना सहमत है आप?

मेग लैनिंग की अर्धशतकीय पारी की बदौलत विक्टोरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 176 रन बनाए

मुकाबले की बात की जाए तो वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले विक्टोरिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। विक्टोरिया की शुरुआत काफी खराब रही और उनकी सलामी बल्लेबाज Annabel Sutherland मात्र एक रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि इसके बाद सोफी रेड और मेग लैनिंग ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। जहां एक तरफ मेग लैनिंग ने 51 रन बनाए वहीं सोफी रेड ने 61 गेंदों में 32 रन बनाए।

इन दोनों के अलावा एला हेवर्ड ने भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 72 गेंदों में 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। एलिसा पेरी ने अपनी वापसी में 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी Georgia Wareham मात्र एक रन बनाकर आउट हो गई। विक्टोरिया टीम इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 47.2 ओवर में मात्र 176 रन पर ऑलआउट हो गई।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से Zoe Brotcliffe और Chloe Ainsworth ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों के अलावा लिलि मिल्स ने दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। एक विकेट अलाना किंग ने लिया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?