जून 15- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jun 15, 2023 12:10 pm

1. BCCI ने NCA में आयोजित 20 दिवसीय कैंप के लिए अर्जुन तेंदुलकर, चेतन सकारिया समेत 19 लोगों को बुलावा भेजा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने युवा क्रिकटरों की क्षमता में विकास के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में 20 दिनों का एक कैंप आयोजित करने का प्लान बनाया है। जिसके लिए BCCI ने अर्जुन तेंदुलकर और चेतन साकरिया समेत कुल 19 खिलाड़ियों को इस कैंप से जुड़ने के लिए समन भेजा है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. इंग्लैंड ने एशेज 2023 के पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 की शुरुआत 16 जून से एजबेस्टन में हो रही है। इस बहुतप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए मेजबान इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा मैच से 2 दिन पहले ही कर दी है। पहले एशेज 2023 टेस्ट के लिए मोईन अली और जेम्स एंडरसन दोनों ने इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. जानिए चार साल बाद शुरू हो रही देवधर ट्रॉफी पिछली बार किस टीम ने जीती थी?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चार साल बाद फिर से देवधर ट्राॅफी आयोजित करने की घोषणा की है। देवधर ट्राॅफी साल 2020 से कोरोना के कारण नहीं आयोजित नहीं की गई थी। यह टूर्नामेंट साल 1973-74 में शुरूआत के बाद से 2020 तक लगातार खेला गया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. सौरव गांगुली ने बताई WTC 2023 Final में भारतीय टीम से कहां हुई थी गलती
BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने WTC 2023 Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा की गई गलतियां गिनाई। गांगुली ने कहा कि WTC फाइनल के पहले दिन ही टीम इंडिया पटरी से बाहर उतर चुकी थी, और दूसरे दिन भी लगातार खराब गेंदबाजी के चलते वे और पीछे होते गए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. बहुत जल्द मैदान पर लौटने वाले हैं केएल राहुल, वीडियो शेयर कर दिया अपडेट
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल टीम इंडिया में वापसी के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वह जांघ की सर्जरी के बाद इस समय बैंगलोर के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब प्रकिया से गुजर रहे हैं, जहां वह कड़ी मेहनत कर रहे है, जिसे देखकर लग रहा है कि वह जल्द मैदान में वापसी करने वाले हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. आईपीएल 2023 में CSK के साथ खिताबी जीत पर न्यूजीलैंड में उड़ाया गया डेवोन कॉनवे का मजाक
डेवोन कॉनवे ने पिछले महीने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ आईपीएल 2023 ट्रॉफी जीती थी, और इसके साथ ही उनका CSK के साथ खिताब जीतने का सपना पूरा हो गया था। लेकिन खिताबी जीत पर न्यूजीलैंड फैंस द्वारा उनका मजाक उड़ाया गया था। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. BAN vs AFG: पहले दिन ही बांग्लादेश बल्लेबाजों के आगे ढ़ेर हुए अफगानी गेंदबाज, टीम ने 300 रनों का आंकड़ा किया पार
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून से शुरू हो चुका है। अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद नजुमल हुसैन शान्तो के शतक और महमुदूल हसन की 76 रनों की पारी के चलते बांग्लादेश ने पहले दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 362 रन बना लिए। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. ये क्या, रोहित शर्मा के खिलाफ तो ICC को सरेआम भड़का रहे हैं राशिद लतीफ!
पाकिस्तान के पूर्व कोच और विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की हालिया बयानबाजी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सरेआम भड़काने की कोशिश की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. WTC फाइनल में हार के बाद विक्रम राठौर और पारस म्हाम्ब्रे की भूमिका जांच के दायरे में, बोर्ड द्रविड़ पर ले सकता है ये बड़ा फैसला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम (BCCI) कथित तौर पर टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ की भूमिकाओं की जांच करने के लिए कमर कस रहा है। राहुल द्रविड़ का पद अभी सुरक्षित है, लेकिन भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे पर जांच की तलवार लटक सकती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. टीम इंडिया के लिए WTC Final महत्वपूर्ण होता तो IPL 20 दिन पहले खत्म करते: सलमान बट
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा भारत को WTC 2023 फाइनल से 20 दिन पहले ही आईपीएल 2023 खत्म कर देना चाहिए था अगर उनके लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण था। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बयानबाजी की भी आलोचना की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)