WPL फैंस के लिए खुशखबरी, मुंबई इंडियंस ने आगामी सत्र के लिए अपनी जर्सी की लॉन्च
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो के जरिए अपनी जर्सी को लॉन्च किया जो काफी हद तक पुरुषों की जर्सी जैसे दिखती है।
अद्यतन - फरवरी 25, 2023 5:22 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और इसका फाइनल 26 मार्च को खेला जाएगा। तमाम फैंस को इस टूर्नामेंट के लोगो, फ्रेंचाइजी, फ्रेंचाइजी लोगो और टीम के खिलाड़ियों के बारे में बता दिया गया है।
अब इसी टूर्नामेंट से बड़ी खबर सामने आ रही है। टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आगामी सत्र के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी को लॉन्च किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में शार्लेट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और गेंदबाजी कोच) और देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) हैं।
वीडियो के जरिए मुंबई इंडियंस ने अपनी जर्सी को किया लॉन्च
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो के जरिए अपनी जर्सी को लॉन्च किया जो काफी हद तक पुरुषों की जर्सी जैसे दिखती है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘यही सुपरहीरोज पहनते हैं।’
#AaliRe👕🤩
It’s what superheroes wear – our first-ever #WPL jersey and we love it!💙#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/ryfcdLUHq0
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 25, 2023
🌅- here’s to sun, the sea, the blue-and-gold of Mumbai. Here’s to our first-ever #WPL jersey and all she brings. 🫶#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe pic.twitter.com/mOmNg0d9hO
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 25, 2023
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे। 23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के बाद पुरुष IPL की शुरुआत होगी।
बता दें, मुंबई फ्रेंचाइजी ने हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। टीम पहले ही सत्र में काफी मजबूत दिख रही है और उनके पास काफी बेहतरीन युवा खिलाड़ी भी है। वेस्टइंडीज की धुआंधार ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगी। मुंबई फ्रेंचाइजी के अलावा पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स को आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा।
ये रही आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस की टीम:
हरमनप्रीत कौर, नताली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर,धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट