Women’s Ashes 2023: वाइफ Alyssa Healy के लिए Mitchell Starc का प्यार एक बार फिर सुर्खियों में; वायरल तस्वीर देख फैंस हुए ऑस्ट्रेलियाई स्टार के कायल
एलिसा हीली और मिचेल स्टार्क कई मौकों पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं।
अद्यतन - जून 23, 2023 1:28 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज Mitchell Starc एक घातक गेंदबाज हैं, जो अपनी तूफानी गति और उछाल से विरोधियों को चकमा देने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, मैदान के बाहर स्टार्क एक शानदार इंसान होने के साथ-साथ बहुत ही प्यार करने वाले और सपोर्टिव हसबैंड भी हैं।
दरअसल, मिचेल स्टार्क और उनकी वाइफ एलिसा हीली इस समय एशेज 2023 के लिए अपनी-अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीमों के साथ इंग्लैंड में हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एजबेस्टन में एशेज 2023 के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट की जीत दर्ज करने के बाद ब्रेक पर है, वहीं Women’s Ashes 2023 का आगाज एकमात्र टेस्ट के साथ ट्रेंट ब्रिज में 22 जून को हुआ है।
वाइफ Alyssa Healy को सपोर्ट करने पहुंचे Mitchell Starc
इस बीच, मिचेल स्टार्क को भले ही पहले एशेज 2023 टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने दिल को छू लेने वाले गेस्चर के साथ सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, स्टार्क 22 जून को नॉटिंघम में एकमात्र महिला एशेज 2023 टेस्ट के लिए टिकट पाने के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
आपको बता दें, स्टार्क की वाइफ और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Alyssa Healy महिला एशेज 2023 के पहले मैच के साथ बतौर टेस्ट कप्तान डेब्यू करने जा रही थी, और बाएं-हाथ का यह गेंदबाज इस मौके पर अपनी वाइफ को सपोर्ट करने ट्रेंट ब्रिज पहुंचे थे।
स्टेडियम के बाहर कतार में नजर आए Mitchell Starc
एक पति के लिए अपनी पत्नी को खास मौकों पर सपोर्ट करना बिल्कुल आम बात है, लेकिन एलिसा हीली के पति होने और ऑस्ट्रेलिया का स्टार गेंदबाज होने के नाते मिचेल स्टार्क को मैच का लुफ्त उठाने के लिए आसानी से एक VIP पास मिल सकता था। लेकिन उन्होंने इस लक्जरी का फायदा उठाने के बजाय स्टेडियम के बाहर मैदान में प्रवेश करने के लिए कतार में खड़ा होना बेहतर समझा, जो बहुत विरला ही देखने को मिलता है।
एक फैन ने मिचेल स्टार्क को नीली शर्ट और जींस में फैंस के बीच कतार में खड़े कैप्चर किया और फैंस दोनों क्रिकेट सुपरस्टार्स के एक-दूसरे के प्रति प्यार और सपोर्ट की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं, कुछ फैन स्टार्क के सादेपन और फेम का फायदा न उठाने के लिए भी क्रिकेटर से बेहद प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें, एलिसा हीली और स्टार्क कई मौकों पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं।
यहां देखिए वो वायरल तस्वीरें –
Nice to see Mitchell Starc queening up at Trent Bridge entrance to get in to watch his wife Alyssa Healy captaining Australian women’s team in #WomensAshes pic.twitter.com/NeT0Dp6Z4b
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) June 22, 2023
Mitchell Starc is here of course, waiting in an already crowded queue to get into Trent Bridge for the opening day of the #WAshes Test with Alyssa Healy captaining for the first time pic.twitter.com/wf6g7hUuut
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) June 22, 2023