ईशान किशन बनाम संजू सैमसन बहस पर विवादित बयान देने के बाद अश्विन का राजस्थान रॉयल्स से पत्ता कटना तय है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ईशान किशन बनाम संजू सैमसन बहस पर विवादित बयान देने के बाद अश्विन का राजस्थान रॉयल्स से पत्ता कटना तय है!

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही है।

Ishan Kishan, R Ashwin and Sanju Samson. (Image Source: Getty Images/Twitter)
Ishan Kishan, R Ashwin and Sanju Samson. (Image Source: Getty Images/Twitter)

भारत के अनुभवी ऑफ-स्पिनर R Ashwin ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए संजू सैमसन की जगह Ishan Kishan को चुने जाने के बाद विवादित बयान दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने कहा ईशान किशन और संजू सैमसन का कोई मेल नहीं है, क्योंकि बाएं-हाथ का बल्लेबाज टीम इंडिया को बैकअप विकेटकीपर और बैकअप ओपनर दोनों का विकल्प प्रदान करता है, इसलिए उन्होंने भारतीय चयन समिति के फैसले का समर्थन किया है।

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा अगर आप ईशानकिशन और संजू सैमसन की तुलना करे, तो दोनों के बीच कोई मेल नहीं है। मेरे कहने का मतलब यह है कि ईशान किशन टीम के लिए कई भूमिकाएं निभाते हैं। जब आप 15 सदस्यीय टीम चुनते हैं, तो आपको एक बैकअप विकेटकीपर की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, आप रणजी ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन करते समय एक अतिरिक्त विकेटकीपर चुनते हैं।

Ishan Kishan एक बेहतरीन टीम मैन हैं: R Ashwin

इसलिए, भारत को दो विकेटकीपरों की आवश्यकता है। ईशान किशन एक बैकअप ओपनर है। वह 2-इन-1 खिलाड़ी है। वह आपका बैकअप नंबर 5 भी है। वह वहां भी रन बना रहा है। अश्विन ने यह भी खुलासा किया कि ईशान एक सेल्फलेस खिलाड़ी हैं, जो ड्रेसिंग रूम में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। अनुभवी क्रिकेटर ने आगे कहा, “ईशान किशन एक बेहतरीन टीम मैन हैं। वह प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों को पॉजिटिव एनर्जी देते हैं।”

यहां पढ़िए: World Cup 2023: Ishan Kishan बनाम केएल राहुल बहस के बीच पीयूष चावला का निशाना बने Shreyas Iyer!

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही है, जहां उन्होंने नेपाल को 10 विकेट से मात देकर सुपर 4 में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का एशिया कप 2023 में अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को कोलंबो में है।

यहां देखिए वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?