World Cup 2023: 'इस बार भी टूटेंगे दिल, जरा संभलकर उम्मीदें....' - वर्ल्ड कप में Team India की संभावनाओं पर इस क्रिकेटर ने उगला जहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: ‘इस बार भी टूटेंगे दिल, जरा संभलकर उम्मीदें….’ – वर्ल्ड कप में Team India की संभावनाओं पर इस क्रिकेटर ने उगला जहर

अतुल वासन ने कहा में टीम इंडिया की संभावनाएं उन पिचों पर निर्भर करेंगी जिन पर वे खेलेंगे।

IND vs SL (Photo Source: X/Twitter)
IND vs SL (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आगाज में अब 20 दिन से कम का समय समय रह गया है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Atul Wassan ने Team India के 13 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे के अंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारत की जीत की संभावना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसके चलते वह भारतीय फैंस के निशाने पर आ सकते हैं। अतुल वासन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 जीतने के लिए “हॉट फेवरिट” नहीं है।

अतुल वासन को नहीं लगता Team India इस बार भी वर्ल्ड कप जीतेगी

वासन ने कहा कि आगामी मेगा इवेंट में टीम इंडिया की संभावनाएं उन पिचों पर निर्भर करेंगी जिन पर वे खेलेंगे। अतुल वासन ने ANI के हवाले से कहा भारतीय प्रशंसकों का मानना है कि हमारी टीम इस साल वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए प्रबल दावेदार हैं।

यहां पढ़िए: जब Virat Kohli ने कहा था कि मैंने Rohit Sharma से ज्यादा भुलक्कड़ आदमी नहीं देखा

लेकिन, मेरा मानना है कि अगर हमारी टीम खिताब के लिए पसंदीदा टीम के रूप में टूर्नामेंट में प्रवेश करती है, और वो जल्दी बाहर हो जाती है, तो सभी प्रशंसकों का दिल टूट जाएगा जैसा कि पिछले 13 वर्षों से होता आ रहा है। इसलिए, मेरा मानना है कि हम सभी को हमारी टीम की जीत की संभावनाओं को लेकर थोड़ा सावधानीपूर्वक उम्मीदें लगानी चाहिए और मैं तो कहूंगा कि हमें अपनी अपेक्षाओं पर काबू कर लेना चाहिए, ताकि हम सभी का दिल न टूटे।

‘हमारी टीम खिताब के लिए सबसे पसंदीदा नहीं है’

मुझे लगता है कि भारत वर्ल्ड कप 2023 जीतने के लिए सबसे पसंदीदा नहीं हैं। टूर्नामेंट में हमारी संभावनाएं इस बात पर निर्भर करेंगी कि हम एशिया कप 2023 में जीत के बाद से कैसे आगे बढ़ते हैं और किस तरह की पिचों पर खेलते हैं। हर कोई वर्ल्ड कप में भारत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है और हमारी टीम संतुलित और व्यवस्थित नजर आ रही है। चलो, हम सभी अच्छे की उम्मीद करते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?